जीपीएम जिले के मरवाही अनुभाग मैं पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ मरवाही थाने में हुई शिकायत
जीपीएम/स्वराज टुडे:: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही उन विभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ एक एक्सीडेंट में पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी के पिता से डेढ़ लाख रुपए की वसूली कर ली गई और राहत राशि भी पीड़ित परिवार को नहीं दी गई। अब इसमें गंभीर मामले में एक्सीडेंट करने के आरोपी स्नेहल गुप्ता द्वारा मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है ।
पीड़ित परिवार को एक्सीडेंट मामले में राहत राशि देने के नाम पर वसूली करके राजस्व निरीक्षक द्वारा खुद राशि डकार लेने का मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है
इस संबंध में जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार मरवाही में रहने वाला स्नेहिल गुप्ता पिता सुनील गुप्ता उम्र 25 वर्ष का वाहन 15 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे किसी व्यक्ति को चोट आ गई थी। इस दुर्घटना के बाद एक्सीडेंट करने वाले स्नेहिल गुप्ता को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर जेल दाखिल कर दिया था। आरोपी पुत्र स्नेहिल गुप्ता के जेल दाखिल होने से परेशान पिता सुनील गुप्ता से मरवाही अनुभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की वसूली कर ली गई तथा कहा गया कि राजस्व विभाग द्वारा राहत राशि देर से आती है और जन आक्रोश भड़क रहा है इसलिए राहत राशि देना जरूरी है। आरोपी स्नेहिल गुप्ता के पिता सुनील गुप्ता ने राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी की बात पर विश्वास करते हुए उसे डेढ़ लाख रुपए दे दिया परंतु पैसा पाने के बाद राजस्व निरीक्षक की नीयत बदल गई और उसने पीड़ित परिवार को राहत राशि नहीं दी। इधर एक्सीडेंट करने वाला स्नेहिल गुप्ता जब जेल से छूट कर आया तो उसे पता चला कि उसके पिता के डेढ़ लाख की वसूली हो गई है और राहत राशि पीड़ित परिवार को नहीं मिली है तब उसने राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया और पैसा वापस देने की मांग की परंतु राजस्व निरीक्षक ने पैसा देने से मना कर दिया जिसके बाद एक्सीडेंट का आरोपी स्नेहिल गुप्ता ने मरवाही थाना में जाकर राजस्विनी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्जकराई है। इस मामले में आरोपी स्नेहल गुप्ता एवं राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है जिससे वसूली की पुष्टि हो रही है।
यह भी पढ़ें: IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे
यह भी पढ़ें: रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

Editor in Chief


