* सक्ती प्लांट हादसे के बाद सरकार सख्त
* घायलों और मृतकों को मिलेगा मुआवजा
कोरबा /स्वराज टुडे: कोरबा जिले के समीपवर्ती सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूरे मामले में तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्पष्ट कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घायलों और मृतकों को मिलेगा मुआवजा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हादसे में घायल हुए मजदूरों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
राहत और बचाव कार्य पर जोर
कैबिनेट मंत्री ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा और उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर
यह भी पढ़ें: New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

Editor in Chief





