जिला कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का किया आत्मीय स्वागत, मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

- Advertisement -

जिला कार्यकारिणी के घोषणा होते ही कार्यकर्ताओ में खुशी लहर दौड़ गई, और बड़े ही गर्मजोशी से जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 05 सितम्बर 2025, भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा होते ही जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और जोरदार नारों के बीच श्री गोपाल मोदी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सुबह से लेकर देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा और जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के पास कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

IMG 20250905 WA0110

हर वर्ग और समुदाय का ख्याल – गोपाल मोदी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि – “जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन पश्चात किया गया है। इसमें चारों विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। हर वर्ग एवं समुदाय के कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही युवा कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है, जिनका अनुभव और समर्पण पार्टी संगठन को नई ऊँचाई तक ले जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर भाजपा संगठन को कोरबा जिले में और सशक्त बनाएंगे तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

IMG 20250905 WA0111

संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प

सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें :  धान खरीदी में किसी भी परेशानी व शिकायतों हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी; जिले में 65 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही सुगम, सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी

यह भी पढ़ें: सौतेली माँ पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: जोगीपुर हाई स्कुल के प्राचार्य मनीष वर्मा पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने की कार्यवाही.

यह भी पढ़ें: चमत्कार: मूसलाधार बारिश के चलते गणेश पंडाल पर गिरा विशालकाय पेड़, गणेश की प्रतिमा और पंडाल में सो रहे बच्चे पूरी तरह सुरक्षित

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -