भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की गला रेतकर हत्या, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुलिस प्रशासन को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

- Advertisement -

मध्यप्रदेश
मंदसौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या से सनसनी फैल गई है। श्यामलाल धाकड़ भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष थे। शुक्रवार की सुबह उनकी लाश मकान की दूसरी मंजिल पर बरामद हुई। मामला मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाने के गांव हिंगोरिया बड़ा का है।

जानकारी के मुताबिक रात में धाकड़ अपने कमरे में अकेले ही सोए थे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विधानसभा क्षेत्र होने से उन्होंने भी मामले में जल्द ही हत्यारों को पकड़ने को कहा। एसपी अभिषेक आनंद व एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। स्वजनों और ग्रामीणों से बातचीत भी की गई है। पुलिस को हत्यारे की तलाश है।

धारदार हथियार से की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार श्यामलाल धाकड़ गुरुवार रात में घर की ऊपरी मंजिल पर अकेले सो रहे थे, जबकि उनके स्वजन नीचे के कमरों में थे। रात के अंधेरे में किसी ने धारदार हथियार से हमला कर गले पर वार कर हत्या कर दी।

गले में गहरी चोट होने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह स्वजनों ने रक्त रंजित शव देखा। इसके बाद नाहरगढ़ थाना प्रभारी प्रभातसिंह गौड़ पुलिस बल के साथ पहुंचे। इधर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। श्यामलाल धाकड़ भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे और मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्यामलाल का एक बेटा और बेटी है। हत्या की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।

यह भी पढ़ें :  CG news: अंबिकापुर में पत्रकार से मारपीट, FIR दर्ज लेकिन गिरफ्तारी नहीं, पत्रकार संगठनों ने दी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

दोपहर 3 बजे शव को पोस्ट मार्टम के लिए मंदसौर ले जाया गया। एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। जब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचते कुछ भी कहना संभव नहीं है।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पर एक्स व फेसबुक पर पोस्ट की, जिसमें लिखा है कि नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हमारे पार्टी समर्थित कार्यकर्ता श्यामलाल धाकड़ का शव घर में मिला। कार्यकर्ताओं ने हत्या उनकी आशंका व्यक्त की है। मैंने एसपी अभिषेक आनंद व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो। परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: प्रदेश के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों सौंपा गया प्रमाण पत्र, जानिए उनकी खास उपलब्धि…

यह भी पढ़ें: सुकमा में झाड़-फूंक के चक्कर में युवती और बैगा दोनों की मौत, नदी में दोनों के शवों की तलाश जारी, पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर

यह भी पढ़ें: बंगाल में 9 करोड़ के जाली नोट बरामद, होटल में रखी हुई थी नोट छापने की मशीन; ऐसे खुली मामले की पोल

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -