Bihar news: आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, लेकिन महिला के पति और परिजनों के चढ़ गया हत्थे, उसके बाद जो हुआ…

- Advertisement -

रोहतास/स्वराज टुडे: बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढी गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक शैलेश कुमार को महंगा पड़ गया। महिला के पति तथा अन्य परिजनों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो पहले से ही एक पैर से दिव्यांग था। बताया जाता है कि शैलेंद्र का गांव की ही एक शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से फोन पर लगातार संपर्क था। उसकी प्रेमिका रागिनी मिश्रा ने भी उसे आधी रात ही अपने पास बुला लिया। वह चुपके से उसके घर में दाखिल तो गया, लेकिन अंदर जाना उसे भारी पड़ा।

मृतक शैलेन्द्र के परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात वह घर से पेशाब का बहाना बनाकर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बाद में खुलासा हुआ कि वह रागिनी के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था। यहीं से कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि महिला के पति दद्दू मिश्रा ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर शैलेन्द्र को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्से में अंधे होकर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। लाठी-डंडों और मुक्कों की मार से वह अधमरा हो गया। जब तक किसी ने रहम दिखाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी शैलेन्द्र की सांसें थम चुकी थीं।

उधर घटना की सूचना मिलते ही शैलेन्द्र के पिता लाल बदन सिंह ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को खबर दी। पुलिस के साथ जब वह मौके पर पहुंचे, तो बेटे की लाश देखकर फफक पड़े। बिहार पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को योजनाबद्ध तरीके से बुलाकर पीटा गया, जिससे उसकी जान चली गई।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -