Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

    March 30, 2026

    मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद

    March 30, 2026

    NTPC Korba: प्रदर्शन, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के साथ प्रगति को गति

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद
    Featured

    मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260330 WA0024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    🚨 *एक ही गैंग ने रची थी कई सनसनीखेज वारदातें — मोबाइल शॉप में चोरी और दो बैंकों में लूट के प्रयास का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश*

    🚨 *सरगना के इशारे पर चल रहा था पूरा नेटवर्क — युवकों का गिरोह बनाकर योजनाबद्ध तरीके से दे रहे थे वारदातों को अंजाम, पुलिस ने किया ध्वस्त, गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल*

    🚨 *26 लाख से ज्यादा की बरामदगी — 2 चार पहिया वाहन, 60 मोबाइल और अन्य सामान के साथ संगठित अपराध का बड़ा खुलासा*

    🚨 *बैंक लूट की बड़ी वारदात होने से पहले पुलिस ने तोड़ी कमर — धरमजयगढ़ और जूटमिल में असफल प्रयास*

    🚨 *CCTV फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना बनी हथियार — घरघोड़ा पुलिस ने एक-एक कर पूरे गैंग को दबोचा*

    🚨 *रेकी कर चुनते थे टारगेट — सड़क किनारे दुकान और बैंक बने थे गिरोह के निशाने पर, योजनाबद्ध तरीके से देते थे वारदात*

    🚨 *सबूत मिटाने तक की थी तैयारी — बैंक के CCTV सिस्टम तक उखाड़ ले गए थे आरोपी, फिर भी पुलिस ने खोला राज*

    🚨 *संगठित अपराधियों पर रायगढ़ पुलिस का सर्जिकल प्रहार — “ऐसे गिरोहों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा”*

    🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ पुलिस की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बैंकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”*

    रायगढ़/स्वराज टुडे: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मोबाइल दुकान चोरी और दो बैंकों में लूट के असफल प्रयास में शामिल *5 आरोपी युवक एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक* सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, 60 मोबाइल फोन सहित लगभग 26.47 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

    पूरे मामले में खुलासा तब हुआ जब फरवरी माह में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला स्थित मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 15-16 मार्च को धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक और 16-17 मार्च की रात जूटमिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी/लूट के प्रयास की घटनाएं सामने आईं। लगातार मिल रहे इन घटनाओं के पैटर्न को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी द्वारा जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया और विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

    यह भी पढ़ें :  NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    एसएसपी के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

    एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर इन घटनाओं में मिले पैटर्न पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा हमराह प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल के साथ आरोपियों को पकड़ने का चैलेंज लेकर जांच की जा रही थी । टीआई घरघोड़ा ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर माल मुल्जिम की पतासाजी को आगे बढ़ाया गया, साथ ही अपने विश्वसनीय मुखबीरों को फुटेज के संदेहियों के फोटो दिखाकर सूचना देने कहा गया । सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर सूचना पर काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को लीड मिली । पुलिस ने संदेही मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव को मोबाइल दुकान की चोरी में शामिल होना पुख्ता करते हुए रेड कर दबोचा जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ कुडूमकेला मोबाइल शॉप में चोरी के अलावा धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल रायगढ़ के पंजाब नेशनल बेंक में लूट/चोरी का असफल प्रयास करना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस टीम ने एक के बाद एक इस गिरोह के और 5 आरोपियों को अलग अलग इलाके से पकडा है । पकड़े गये 6 आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है । इस गिरोह का मुख्य सरगना आरोपित मोह. अरसलान निवासी पत्थलगांव है जिसने अपने हमउम्र लड़कों का गिरोह तैयार कर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था ।

    आरोपियों के अपराध का तरीका

    घरघोड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने पर बताये कि ये गैंग योजना अनुसार रायगढ़ जिला में रोड किनारे स्थित दुकानों एवं बैंको में चोरी करनी है। इनका लीडर मोह. अरसलान था, योजना अनुसार सभी लोग घरघोड़ा, धरमजयगढ़, रायगढ़ क्षेत्र में रैकी करना चालू किये। घरघोड़ा क्षेत्र में किसी दुकान में चोरी करने की नियत से सभी एक राय होकर मारूती सियाज कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212 से निकले । दिनांक 15 एवं 16.02.2026 के दरमियानी रात में लगभग 01-01.30 बजे पांचों आरोपी (नाबालिग को छोड़कर) घरघोड़ा-धरमजयगढ़ रोड में स्थित ग्राम कुडुमकेला में रोड किनारे स्थित प्रार्थी के मोबाईल दुकान का सटर के ताला तोडकर मोबाईल दुकान में रखा विभिन्न कंपनियों का नया पुराना मोबाईल, ब्लुतुथ स्पीकर, ब्लुतुथ हेडफोन, नगदी रकम लगभग 3000रू. को दुकान से चोरी कर लिये जिसे कार में डाल कर घरघोड़ा-लैलूंगा रोड में ग्राम मुस्कुरा के पास जंगल में छिपा कर रखे। इन मोबाईल को बिक्री करने का योजना थी। इसके बाद भी मोह. अरसलान, अलतमस, जॉनसन, और अपचारी बालक निवासी पत्थलगांव का एक राय होकर बैंको में चोरी करने का योजना बनाये, योजनानुसार कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212 से दिनांक 15.03.2026 को रात्रि में खम्हार धरमजयगढ़ के ग्रामीण बैंक में चोरी करने का प्रयास किये थे किंतु सफल नहीं हुए थे, ग्रामीण बैंक के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा सिस्टम को साक्ष्य छिपाने के लिए निकाल कर ले गये। और उसके बाद मोह. अरसलान, करण महंत, जॉनसन और अपचारी बालक द्वारा महिन्द्रा एक्सयुव्ही-500 कार क्र. सीजी-04-के.जेड.-5674 से दिनांक 16.03.2026 के रात्रि में पटेलपाली के पंजाब नेषनल बैंक में चोरी करने का प्रयास किये किंतु पुलिस के आने पर वोल्ट को नहीं तोड पाये थे, बैंक के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा सिस्टम को साक्ष्य छिपाने के लिए निकाल कर ले गये।

    यह भी पढ़ें :  Korba: नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित, बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से किये गये पारित, 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित, 01 प्रस्ताव को रखा गया होल्ड पर

    थाना धरमजयगढ़ और थाना जूटमिल में भी गिरोह के सदस्यों पर दर्ज अपराध

    ग्रामीण बैंक धरमजयगढ़ में नकबजनी के प्रयास पर थाना धरमजयगढ़ के अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. और पंजाब नेशनल बैंक में नकबजनी के प्रयास पर थाना जूटमिल में अज्ञात आरोपियों पर 86/2026 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. कायम किया गया है ।

    घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी मोह. अरसलान से घटना में प्रयुक्त मारूती सियाज कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212, महिन्द्रा एक्सयुव्ही-500 कार क्र. सीजी-04-के.जेड.-5674, अन्य चार आरोपियों से कुल 60 नग नये/पुराने मोबाईल व 01 एयरबट्स कीमती 347100रू. जुमला बरामदगी कीमत 26,47,100 बरामद कर जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र कर योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 112(2),61(2),3(5) बी.एन.एस. जोडी गई। आरोपियों को आज घरघोड़ा न्यायालय में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है । थाना घरमजयगढ़ एवं थाना जूटमिल पुलिस द्वारा पृथक से आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जावेगी ।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर पूरे ऑपरेशन में आरोपियों की गिरफ्तारी पर तीन थानों के 3 अपराध का खुलासा हुआ जिसमें थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक हरीश पटेल थाना घरघोड़ा और स्थानीय नागरिक कालिया गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही तथा थाना साइबर का विशेष सहयोग रहा ।

    गिरफ्तार आरोपियों का नाम/पता

    (1) मोह. अरसलान पिता मोह. जब्बीर खान उम्र 19 वर्ष निवासी सारथी नगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)
    (2) करण महंत पिता कुमार दास महंत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बांसाझार थाना छाल जिला रायगढ़ (छ.ग.)
    (3) अलतमस खान पिता मोह. आफताब खान उम्र 19 वर्ष निवासी बिलाईटांगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)
    (4) जॉनसन बेक पिता बुधियार बेक उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम बोटराकछार, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)
    (5) कवलेश यादव पिता पलकधारी यादव उम्र 19 वर्ष सा. ग्राम बरिमा मेनपाट थाना कमलेष्वरपुर जिला सरगुजा (छ.ग.)

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 26 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    बरामद संपत्ति

    IMG 20260330 WA0025

    घटना में प्रयुक्त मारूती सियाज कार क्र. सीजी-17-के.एन.-2212 और महिन्द्रा XUV-500 कार क्र. सीजी-04-के.जेड.-5674, अन्य चार आरोपियों से कुल 60 नग नये/पुराने मोबाईल व 01 एयरबट्स कीमती 347100 रूपये

    *जुमला बरामदगी कीमत 26 लाख 47 हजार रूपये*

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

    “घरघोडा पुलिस की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बैंकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस प्रकार के संगठित अपराधों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

    यह भी पढ़ें: LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    यह भी पढ़ें: CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    यह भी पढ़ें: IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

    March 30, 2026

    NTPC Korba: प्रदर्शन, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के साथ प्रगति को गति

    March 30, 2026

    जाति बदलकर अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र लेने का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, जांच की मांग

    March 30, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उत्तराखंड ने आयोजित की प्रेसवार्ता

    March 30, 2026

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026755 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026628 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026576 Views
    Don't Miss

    यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

    March 30, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में पुलिस अब दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा जैसे 31 मामलों में…

    मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6 आरोपी, लाखों की संपत्ति बरामद

    March 30, 2026

    NTPC Korba: प्रदर्शन, स्थिरता और सामाजिक प्रभाव के साथ प्रगति को गति

    March 30, 2026

    जाति बदलकर अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र लेने का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत, जांच की मांग

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.