Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत
    Featured

    बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260706 WA0061
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ‘प्राइड मंथ अभियान में 2,000 से अधिक कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं समुदाय के सदस्यों की सहभागिता’

    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक माह तक प्राइड मंथ अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से कंपनी ने विविध, समानतापूर्ण एवं समावेशी कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया। इस अभियान में 2,000 से अधिक कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदार एवं समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र, कर्मचारी सहभागिता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ, वित्तीय साक्षरता कार्यशालाएँ, कर्मचारियों की प्रेरक कहानियाँ, क्विज़ तथा प्राइड मार्च का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से एलजीबीटीक्यूआई प्लस समुदाय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सहयोग, सम्मान और अपनत्व की संस्कृति को प्रोत्साहित किया गया।

    बालको ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई नीतियाँ लागू की हैं। एजुकेशन सपोर्ट पॉलिसी के अंतर्गत 18 माह की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए 1 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके साथ ही जेंडर रिफर्मेशन पॉलिसी के तहत जेंडर रिफर्मेशन सर्जरी के लिए 2 लाख तक की वित्तीय सहायता तथा 30 दिनों का सवेतन अवकाश उपलब्ध कराया जाता है। अब तक 7 कर्मचारी, इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। ये पहल समान अवसर सुनिश्चित करने और मौजूदा अंतरालों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने कहा, “बालको में हम विविधता को अपनी सबसे बड़ी शक्ति मानते हैं और समावेशन को एक उच्च प्रदर्शन वाले संगठन की आधारशिला समझते हैं। हमारा विश्वास है कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ योगदान देने, सीखने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। हमारी प्रतिबद्धता केवल प्रगतिशील नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे कार्यस्थल का निर्माण करना है जहाँ सम्मान, समान अवसर और अपनत्व प्रत्येक कर्मचारी के दैनिक अनुभव का हिस्सा हों। वर्तमान में हमारे कार्यबल में 21 ट्रांसजेंडर कर्मचारी कार्यरत हैं और आने वाले वर्षों में हम उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    यह भी पढ़ें :  कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी, 67 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    अपने अनुभव साझा करते हुए बालको में कार्यरत ट्रांसजेंडर कर्मचारी देवसेना चौहान ने कहा, “बी.टेक. पूर्ण करने के बाद जब मैंने बालको में अपने करियर की शुरुआत की, तब मैंने यह नहीं सोचा था कि नौकरी के साथ-साथ उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर भी मिलेगा। बालको द्वारा उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन दिए जाने से मुझे एम. टेक. की पढ़ाई जारी रखने का आत्मविश्वास मिला। आज मैं अपने अंतिम सेमेस्टर में हूँ और अपनी इस यात्रा पर गर्व महसूस करती हूँ। इस डिग्री ने मुझे व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर आगे बढ़ने में मदद की है। मैं ऐसे संगठन का हिस्सा बनकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूँ जो मेरी क्षमता पर विश्वास करता है और मेरे सपनों को साकार करने में सहयोग देता है।”

    IMG 20260706 WA0063

    प्राइड मंथ अभियान के अंतर्गत टाउनशिप में प्राइड मार्च का आयोजन किया गया, कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने समानता और सहयोग के समर्थन में भागीदारी निभाई। भारत सरकार के डाक विभाग के सहयोग से वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय कल्याण जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया। पूरे माह के दौरान बालको के डीई एंड आई शुभकंर ‘डाइवर्सीदी’ ने जागरूकता संदेशों, कर्मचारियों की प्रेरक कहानियों, क्विज़ एवं शैक्षणिक सामग्री के माध्यम से समावेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    बालको की समावेशन रणनीति तीन मुख्य बातों पर आधारित है। ट्रांसजेंडर प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर देना, तकनीकी, प्रचालन एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल विकास तथा संवेदनशीलता एवं सहयोगी कार्यस्थल संस्कृति के जरिए समावेशी वातावरण का निर्माण। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप एलजीबीटीक्यूआई प्लस समुदाय के कर्मचारी आज सामग्री प्रबंधन, फोर्कलिफ्ट संचालन और सुरक्षा जैसे प्रमुख प्रचालन क्षेत्रों में सम्मान, आत्मविश्वास और उद्देश्य के साथ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा "एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर" विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    यह भी पढ़ें: Korba: बहुचर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट मामले में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें: रेलवे में 4098 जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती, 21जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    यह भी पढ़ें:क्राइम सिटी बना कोरबा, बर्थडे पार्टी के दौरान आपस में भिड़े दोस्त, वाहन से कुचलकर एक दोस्त को उतारा मौत के घाट 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    July 11, 2026

    बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन

    July 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,733 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,427 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    शरीर में जब खून सामान्य से गाढ़ा हो जाता है तो शरीर में कई तरह…

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.