Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    November 7, 2026

    राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 7, 2026

    America: अपने कमरे से बाहर टहलने निकली भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हलाकान

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन
    न्यूज़ अपडेट

    बालको ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260708 WA0024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ऐश डाइक-2 (जामबहार गांव, एचटी टॉवर क्षेत्र) में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास का उद्देश्य डाइक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करना एवं विभिन्न टीमों की आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना था।

    मॉक ड्रिल के दौरान भारी बारिश और बादल फटने जैसी स्थिति के कारण डाइक के ऊपर से पानी बहने और उसके क्षतिग्रस्त होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सायरन बजाया गया और साइट इमरजेंसी प्लान के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी गई।

    अभ्यास के दौरान बचाव, राहत एवं सहयोगी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया। काल्पनिक रूप से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। साथ ही, उपकरणों को सुरक्षित रूप से बंद किया गया, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई तथा सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी निर्धारित कार्रवाई सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद स्थिति को पूरी तरह सामान्य घोषित कर दिया गया।

    मॉक ड्रिल का अवलोकन प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों ने किया। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री दीपक पटेल, पुलिस प्रशासन से श्री अजय सिंह एवं उनकी टीम, तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय से श्री रोहित कुमार उपस्थित रहे। साथ ही आसपास के परसाभाठा, रोगबहारी एवं जामबहार गांवों के समुदाय प्रतिनिधियों ने भी अभ्यास में सहभागिता की।

    अभ्यास में बालको की आपातकालीन नेतृत्व टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। बालको के डिप्टी सीईओ (पावर) मंतोष कुमार सिंहा की अगुवाई में संयंत्र के मुख्य ऑपरेशन एडं मेंटेनेंस मंयक श्रीवास्तव सहित प्रमुख अधिकारी, अनिल कुमार मिश्रा (चीफ इंसीडेंट कंट्रोलर), मुकुंद जी एडगांवकर (इंसीडेंट कंट्रोलर), बी. शिवाकुमार (चीफ एचएसई एडं एस ऑफिसर), प्रिंसी जॉन (सामुदायिक विकास अधिकारी) तथा भारतेंदु कमल पांडे, (चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर) शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: मनरेगा (बी.बी. रामजी) कार्य में सरपंच धनंजय कुमार राठौर पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, शिकायत के बाद जाँच की औपचारिकता पूरी, अब ग्रामीणों ने मामले को दबाने लाखों के बंदरबांट का लगाया आरोप

    इस अवसर पर बालको के सुरक्षा, पर्यावरण, चिकित्सा तथा सिक्योरिटी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं आपातकालीन नेतृत्व टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी टीमों ने समन्वित रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का सफल संचालन करते हुए औद्योगिक सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।

    बालको नियमित रूप से ऐसे आपातकालीन अभ्यास आयोजित करता है, जिससे कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं संबंधित एजेंसियों की आपदा प्रबंधन क्षमता को सशक्त बनाया जा सके तथा किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: मनरेगा (बी.बी. रामजी) कार्य में सरपंच धनंजय कुमार राठौर पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, शिकायत के बाद जाँच की औपचारिकता पूरी, अब ग्रामीणों ने मामले को दबाने लाखों के बंदरबांट का लगाया आरोप

    October 28, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के क्रिकेट प्रतियोगिता में सहयोगी रहे डी. शेखर क्रिस्टोफर का निधन, कल मिशन कंपाउंड स्थित ग्रेवयार्ड में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 28, 2026

    Korba: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर

    October 27, 2026

    प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 27, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल को भ्रात शोक, मंगलवार को मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    October 27, 2026

    साहू हेल्प लाइन जांजगीर चांपा शक्ति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान महादान शिविर का सफल आयोजन

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,075 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,562 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    November 7, 2026

    देहरादून/स्वराज टुडे: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता हरक सिंह रावत मामले में…

    राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 7, 2026

    America: अपने कमरे से बाहर टहलने निकली भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हलाकान

    November 7, 2026

    Bilaspur: एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार

    November 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.