Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

पश्चिमी दिल्ली/स्वराज टुडे: उत्तम नगर इलाके में होली के दिन गुब्बारा फेंकने के विवाद में हुई युवक तरुण की हत्या ने जहां एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया, वहीं कुछ शातिरों ने इस घटना को भी अवैध कमाई का जरिया बनाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे शातिर लोगों ने मार्मिक वीडियो और भ्रामक जानकारी के सहारे लोगों से आर्थिक मदद के नाम पर चंदा जुटाना शुरू कर दिया। पुलिस जांच में इस पूरे खेल का पर्दाफाश होने के बाद द्वारका जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है,…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हितग्राहियों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि योजना के क्रियान्वयन में आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण अनेक जरूरतमंद परिवार अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि कई ऐसे हितग्राही हैं जिनके पास पहले से कच्चा मकान या झोपड़ी बनी हुई है तथा उसी भूमि पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन 16 मार्च को किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों-श्रमिन टैलेंट प्रा0लि0रायपुर, सिटी डेंटल हॉस्पिटल कोरबा, फिजिक्सवालाह कोरबा और श्री क्वालिटी सर्विसेस पुने द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन – 100, रिसेप्सनिश्ट – 03, डेण्टल असिस्टेंट – 10 ऑफिस बॉय – 01, ड्राईव्हर – 02, कैरियर काउंसलर- 04, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव्ह – 04, इंग्लिश टीचर – 04, क्वालिटी इंस्पेक्टर – 100 पद,योग्यता- 10वी, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आयुसीमा- 18-35 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 7,000 से…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी कार्यों, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और उभरते तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रही हैं। इस बदलाव में बालको का वेदांता स्किल स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और उद्योग से जुड़ा अनुभव दिया जाता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ नौकरी के लिए तैयार हो रही हैं। कई महिलाओं के लिए यह यात्रा सिर्फ नौकरी पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने परिवार का…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: औद्योगिक नगरी बालको में श्रमिकों के शोषण और स्थानीय अनदेखी के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उनके ‘खटिया खड़ी आंदोलन’ में पहुंचने से न केवल आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ा, बल्कि प्रशासन और बालको प्रबंधन की चिंताएं भी गहरी हो गई हैं। प्रमुख बिंदु: आंदोलन क्यों गरमाया? अनोखा विरोध: अमित जोगी ने आंदोलन स्थल पर खटिया (चारपाई) बिछाकर उस पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया, जिसे ‘खटिया आंदोलन’…

Read More

* निगम के कोरबा जोन में हुई कार्यवाही * निगम के बकायदारों पर अब हो रही सख्ती * कर न जमा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर रहा निगम * सीलबंदी के साथ सम्पत्तियों को कुर्क करने की होगी कार्यवाही कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम को देय सम्पत्तिकर संबंधित करदाता द्वारा न पटाये जाने पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम ने 03 बकायादारो की सम्पत्ति को सील कर दिया। यह कार्यवाही कोरबा जोन में निगम के बडे बकायादारो पर की गई। कर न जमा करने वाले बकायादारों पर अब निगम सख्त कार्यवाही कर रहा है। विशेष कर बडे़ बकायादारों…

Read More

● एक RES SDO पूरे प्रशासन पर भारी ❓️ ● लूंड्रा में 2016 से एक ही जगह पदस्थ SDO, क्या ट्रांसफर नीति यहां लागू नहीं होती ❓️ ● लगातार 9 साल से लूंड्रा में पदस्थ RES SDO — ट्रांसफर नीति पर उठ रहे बड़े सवाल  सरगुजा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति और प्रशासनिक पारदर्शिता की बात करती है। वर्तमान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी गृह मंत्री Vijay Sharma के पास है जो अपने साफ-सुथरे प्रशासनिक अंदाज़ और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सरगुजा जिले के लूंड्रा जनपद में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा…

Read More

LPG Gas Cylinder Booking: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश में लोगों को गैस की कमी का डर सताने लगा है. इसके चलते कई लोगों ने सिलेंडर की बुकिग करना शुरू कर दिया है. आमतौर पर बुकिंग फोन कॉल पर हो जाती हैं, लेकिन आजकल इसमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से गैस एजेंसी के बाहर लाइनें लगने लगी हैं. अगर आपकी भी गैस खत्म होने वाली है और फोन कॉल के जरिए बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो आप अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालकों रोड, चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स के प्रतिष्ठान एवं उससे संबंधित भंडारण स्थलों/गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल को प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग एवं अनधिकृत भंडारण किए जाने के महत्वपूर्ण प्रमाण प्राप्त हुए। जांच में कुल 15 नग…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मंशानुरूप आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को जिला एवं समस्त तालुका स्थित न्यायालयों में किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील स्तर पर न्यायालय में लंबित राजीनामा, दीवानी, फौजदारी, क्लेम (मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण) परिवार न्यायालय में मामले, श्रम विवाद, भू-अर्जन से संबंधित प्रकरण राजस्व मामलें, पराक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के मामले, बैंक वसूली, विद्युत चोरी के मामले व अन्य उपयुक्त मामलों का निराकरण सुलह-समझौता व राजीनामा के माध्यम से किया…

Read More