What's Hot
Author: Deepak Sahu
मुंबई/स्वराज टुडे: मशहूर अभिनेता और परोपकारी सोनू सूद को उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार मिला है। अपने निस्वार्थ प्रयासों के लिए प्रसिद्ध है, सूद ने सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए व्यापक प्रशंसा अर्जित की है, जिसके लिए उन्हें कई प्रशंसाएं मिली हैं। अपने धर्मार्थ संगठन, ‘द सूद फाउंडेशन’ के माध्यम से, अभिनेता ने शिक्षा के मामले में वंचितों की मदद की है, गरीबों को उनके उद्यमों को बढ़ावा देने में मदद की है और उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट, वृद्धाश्रम निवास पर भी काम शुरू कर दिया है। समय के साथ…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा मजदूरों को गेट पास नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने अचानक लगभग 250 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया हैं। इसे लेकर एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ के.सी. जैन मार्ग पर श्रमिक नेताओं ने इकट्ठे होकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूर रितेश कुमार ने बताया कि लगभग 250 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी पावर प्लांट में 31 तारीख को नई कंपनी को काम दे दिया है, जहां ठेका चेंज होने के बाद दूसरी कंपनी आ गई…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़में अब 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। पहली बोर्ड परीक्षा में प्राप्त नंबरों से असंतुष्ट विद्यार्थी दूसरी बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। जिस परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक होंगे, वही बोर्ड की परीक्षा मानी जाएगी। यह इसी सत्र से लागू होगा। पूरक परीक्षा बंद हो जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा करवाने की अधिसूचना माशिमं फरवरी में जारी कर सकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत वर्ष में दो बार परीक्षा लेने का प्रविधान है।…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: आईपीएस मयंक श्रीवास्तव अब IG रैंक पर प्रमोट हो गए है। मयंक श्रीवास्तव इस समय डेपुटेशन पर जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दें कि मयंक श्रीवास्तव ने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद शानदार वापसी की है। मयंक श्रीवास्तव अभी अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं, एसडीआरएफ के निदेशक थे। मयंक श्रीवास्तव मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। मयंक श्रीवास्तव ने बतौर IPS कई अहम जिलों की कमान संभाली है। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ-साथ वो कोरबा जैसे बड़े जिलों में रह चुके हैं। 2018 में कोरबा एसपी रहे मयंक श्रीवास्तव को रायपुर…
आज का राशिफल: आज फरवरी महीने का पहला दिन है और आज चंद्रमा का गोचर कन्या उपरांत तुला राशि में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा गुरु के साथ समसप्तक भाव में रहेंगे जिससे गुरु और चंद्रमा मिलकर गजकेसरी योग बनाएंगे और दूसरी ओर बुध भी आज धनु राशि से मकर राशि में आकर महीने के पहले दिन ही सूर्य से युति संबंध बनाएंगे जिससे गजकेसरी योग आज निर्मित होगा। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, मिथुन और कर्क समेत कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।…
उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: 350 मुस्लिम श्रद्धालु छह दिन की पदयात्रा कर मंगलवार को लखनऊ से अयोध्या रामलला के दर्शन को पहुंचे। दल का नेतृत्व राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक राजा रईस और प्रांत संयोजक शेर अली खान ने किया। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालुओं की आंखों में गर्व के आंसू और जिह्वा पर श्रीराम का नाम था। भोजन पानी की व्यवस्था के लिए साथ चल रही थी सीता रसोई राजा रईस और प्रांत संयोजक शेर अली खान लखनऊ से छह दिन की पदयात्रा करके 350 मुस्लिम श्रद्धालुओं के साथ दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से…
हरियाणा फरीदाबाद/स्वराज टुडे: जिस दिन पूरा देश सत्य, प्रेम और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था ठीक उसी दिन हरियाणा के फरीदाबाद में बल्लू पहलवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी। बदमाश पहले से ही बल्लू की ताक में थे। जैसे ही वह जिम से बाहर निकला, अज्ञात बदमाशों ने उसके जिस्म में 20 से 25 राउंड गोलियों चलाकर मौत के घाट उतार दिया। बल्लू पहलवान दिल्ली का रहने वाला था। वह कपिल सांगवान उर्फ नंदू का समधी भी था। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने इस वारदात को शाम छह बजे…
सनातन धर्म में अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या कहा जाता है। यह वह समय होता है जब चंद्रमा पूरी तरह से अदृश्य हो जाता है यानी दिखाई नहीं देता। माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। कई भक्त इस तिथि पर मौन साधना करते हैं, जिसके कारण इसे मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है, लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? माघ मास की अमावस्या तिथि 09 फरवरी को सुबह 08:02 बजे लग रही है। वहीं इसका समापन 10 फरवरी…
उत्तरप्रदेश वाराणसी/स्वराज टुडे: वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में हिंदू याचिकाकर्ताओं को ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में प्रार्थना करने की अनुमति दे दी है। अब से 7 दिनों में मस्जिद के नीचे 10 सीलबंद तहखानों में हिंदू पूजाएं शुरू हो जाएंगी। अदालत ने जिला प्रशासन को इसके लिए व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर स्थित तहखानों में काशी विश्वनाथ ट्रस्ट बोर्ड की तरफ से पूजा अर्चना करवाई जाएगी। हिंदू पक्ष ने इसे बड़ी जीत बताया है और 30 साल बाद न्याय मिलने का दावा किया है। नवंबर 1993 तक यहां पूजा-पाठ किया जाता था।…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के मनोविज्ञान विभाग से मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशील होने हेतु शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविधालय की प्राचार्या डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार के मार्गदर्शन में किया गया । प्राचार्या ने इस कार्यक्रम को दोनो महाविद्यालय एवम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया। शैक्षणिक भ्रमण धनवंतरी मानसिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल कोलार रोड पर किया गया, जहां विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शकुंतला दुल्हानी, स्क्वाड्रन लीडर डॉक्टर विजय कुमार चौबे, सहायक प्राध्यापक डॉक्टर लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा हिंदी विभाग एवं छात्र-छात्राओं ने धन्वंतरी हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे…
