Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मौसम बदलते ही बिलों से बाहर निकले सर्प, लगातार रातभर रेस्क्यु टीम ने किया कई जगह रेस्क्यु

    May 3, 2026

    अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा आवश्यक – बीके भगवान भाई

    May 2, 2026

    कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग संचालन एवं यातायात सुधार पर अहम निर्णय — अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने किया स्वागत

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिम से बाहर निकलते ही पहलवान पर अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर हुई मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    Featured

    जिम से बाहर निकलते ही पहलवान पर अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर हुई मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा
    फरीदाबाद/स्वराज टुडे: जिस दिन पूरा देश सत्य, प्रेम और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था ठीक उसी दिन हरियाणा के फरीदाबाद में बल्लू पहलवान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी। बदमाश पहले से ही बल्लू की ताक में थे। जैसे ही वह जिम से बाहर निकला, अज्ञात बदमाशों ने उसके जिस्म में 20 से 25 राउंड गोलियों चलाकर मौत के घाट उतार दिया।

    बल्लू पहलवान दिल्ली का रहने वाला था। वह कपिल सांगवान उर्फ नंदू का समधी भी था। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने इस वारदात को शाम छह बजे के आसपास अंजाम दिया। कार सवार दोनों हमलावरों ने करीब आधे घंटे बल्लू का जिम के नीचे इंतजार किया। जैसे ही बल्लू जिम के बाहर आया और वह अपनी बाइक पर चाबी लगाकर बैठा, उसी समय पीछे से दोनों हमलावरों ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे बल्लू की मौके पर ही मौत हो गई।

    हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

    अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है कि आखिरकार किन कारणों से बदमाशों ने बेहरमी से बल्लू को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर प्लेट को ट्रेस करने में जुटी है। इसके अलावा बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बल्लू नंदू गैंग को फाइनेंसियल स्पोर्ट करता था।

    जिम के मालिक ने घटना को लेकर क्या बताया?

    वारदात के दौरान वहां मौजूद जिम के मालिक और बल्लू के ट्रेनर ने इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शाम साढ़े छह बजे के आसपास की थी। हमें जोर से आवाज आई। ऐसा लगा कि पटाखे चल रहे हैं। नीचे देखा कि बदमाश शख्स को गोलियां मार रहे हैं। उसका एक पैर बाइक पर था और पीछे से खून निकल रहा था। उसके बाद हमें उसकी नब्ज चेक की, तो लगा इनकी डेथ हो गई है। फिर हमने पुलिस को कॉल किया।

    यह भी पढ़ें :  बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, मतदान केंद्रों में लोगों की लग रही लंबी लंबी कतारें, जानिए चुनाव का ताजा अपडेट

    उन्होंने बताया कि वह हर रोज जिम नहीं आते थे। एक-दो दिन छोड़कर जिम आया करते थे। उनका कोई फिक्स टाइम भी नहीं था। वह हमारे कस्टमर हैं तो हमारे रोजाना मुलाकात होती थी। कल भी मैंने उनसे हाथ मिलाया था। जब ये घटना घटी तब हम जिम के अंदर थे। उस दौरान एक लेडी साइकलिंग कर रही थी। उनके मुताबिक बल्लू पिछले तीन महीने से जिम आ रहे थे।

    50 फुट की दूरी पर हुई घटना

    वहीं, वारदात वाली जगह पर मौजूद एक दुकानदार ने बताया कि यह घटना हमारे यहां से 50 फुट की दूरी पर घटी है। आवाज सुनी तो मुझे लगा कोई पटाखे जला रहा है। मैंने लड़कों को देखने के लिए बोला। तो उन्होंने मुझे बताया कि बाबूजी गोलियां चल रही है। हम काफी डर गए। उन्होंने कहा कि हमने रिकॉर्डिंग में देखा यह घटना 6:25 पर हुई है। छह बजे के आसपास हमलावरों ने गाड़ी लाकर पार्किंग में खड़ी कर दी थी।

    बल्लू पहलवान की हत्या पर मार्केट प्रधान रोताश शर्मा ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी शाम करीब छह बजकर 45 मिनट के आसपास मिली। उनके ड्राइवर ने फोन पर बताया कि इस मार्केट की पार्किंग में गोलियां चल रही है और किसी का मर्डर हो गया है। बॉडी भी यही पड़ी हुई है। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां पुलिस के आलाधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल की जांच में जुटे थे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मौसम बदलते ही बिलों से बाहर निकले सर्प, लगातार रातभर रेस्क्यु टीम ने किया कई जगह रेस्क्यु

    May 3, 2026

    अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा आवश्यक – बीके भगवान भाई

    May 2, 2026

    कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग संचालन एवं यातायात सुधार पर अहम निर्णय — अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने किया स्वागत

    May 2, 2026

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026937 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026851 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026812 Views
    Don't Miss

    मौसम बदलते ही बिलों से बाहर निकले सर्प, लगातार रातभर रेस्क्यु टीम ने किया कई जगह रेस्क्यु

    May 3, 2026

    मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में…

    अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा आवश्यक – बीके भगवान भाई

    May 2, 2026

    कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग संचालन एवं यातायात सुधार पर अहम निर्णय — अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने किया स्वागत

    May 2, 2026

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.