Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

उत्तरप्रदेश साहिबाबाद/स्वराज टुडे: कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन की एलकान सोसायटी में पति की मौत के बाद शव देखकर नवविवाहिता ने सोमवार देर रात सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। बता दें कि तीन माह पहले ही स्वजन की सहमति से दोनों ने प्रेम विवाह किया था। चिड़ियाघर घूमने के दौरान बिगड़ी पति की तबीयत पुलिस के मुताबिक, अभिषेक और अंजलि परिवार के साथ वैशाली सेक्टर तीन की एलकान सोसायटी में रहते थे। सोमवार को दोनों दिल्ली के चिड़िया घर…

Read More

अबू धाबी/स्वराज टुडे:  मुम्बई अश्वमेध के सफल एवं सुफल आयोजन के उपरान्त विदेश प्रवास के क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. पंड्या संयुक्त राष्ट्र के अंग AI Faith & Civil Society Commission द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। ये कार्यक्रम कॉनराड आबू धाबी ऐतिहाद टावर्स के प्रांगण में संपन्न हो रहा है। इस कार्यक्रम में आदरणीय डॉ. पंड्या, अबू धाबी शांति फोरम के माननीय अध्यक्ष शेख़ अब्दल्लाह बिन बय्याह, ब्रिटेन प्रधानमंत्री के सचिव श्री माइलेस स्टेसी ओबीइ, माननीय महासचिव शेख ए आई…

Read More

मुम्बई/स्वराज टुडे: कॉमन वेल्थ हैवी वेट गोल्ड मेडलिस्ट संग्राम सिंह दुबई में कुश्ती के अखाड़े में एक ऐतिहासिक जीत हासिल कर चुके हैं। 6 साल बाद कुश्ती में वापसी कर रहे हैं संग्राम सिंह प्रो व्रेस्लिंग चैंपियनशिप 2024 में पाकिस्तान के पहलवान को धूल चटा कर दुबई में भारत का झंडा लहर दिया हैं। जी हाँ, एक लम्बे अंतराल के बाद भी संग्राम सिंह की पहलवानी में वही गर्मजोशी और तेजी हैं जिसके सामने किसी भी उम्र का पहलवान टिक नही सकता। शबाब अलहली क्लब में अंतरराष्ट्रीय प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में संग्राम की शानदार जीत के बाद उनके फैंस उनकी…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. खास बात यह है कि ये भर्तियां केंद्र सरकार के मंत्रालयों के लिए होंगी. कर्मचारी चयन आयोग (SSC)की ओर से ये भर्तियां निकाली गईं हैं. इसके लिए आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इच्‍छुक अभ्‍यर्थी नोटिफिकेशन को ध्‍यान से पढकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही पूरी डिटेल एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं. कुल कितने पदों पर भर्तियां कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कुल 2049 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसमें सब इंस्‍पेक्‍टर फिंग फ्रिंट (नेशनल क्राइम…

Read More

मुम्बई/स्वराज टुडे: निर्माता और अभिनेता शांतनु भामरे को रविवार 25 फरवरी 2024 को रॉयल कनॉट बोट क्लब, पुणे में महाराष्ट्र रत्न गौरव पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्माता और अभिनेता के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार शालिनी फाउंडेशन और सेलिब्रिटी इंडिया न्यूज़ द्वारा प्रदान किया गया है। फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष विशाल गोरे हैं, डॉ. शैलेश चौबे निदेशक हैं और आनंद केशव फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हैं। इस पुरस्कार से पहले, शांतनु भामरे को नेतृत्व में एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था जो उन्हें डेनवर, यूएसए में मिला था। सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सामाजिक कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए…

Read More

बाबा साहब के अस्थि कलश दर्शन ऐतिहासिक क्षण सक्ति-मालखरौदा/स्वराज टुडे :- छत्तीसगढ़ में पहली बार बोधिसत्व डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर दर्शन कार्यक्रम मालखरौदा हॉस्पिटल मैदान में दिनांक 25 फरवरी 2023 को त्रिरत्न बौद्ध महासंघ छत्तीसगढ़ के द्वारा धम्म प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत अस्थि कलश दर्शन के लिए आया जिसमें मालखरौदा ब्लाक इकाई के समस्त मानव समाज एवं बाबा साहब के अनुयायियों ने इस महान पल के साक्षी बने,संविधान निर्माता के अस्थि दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करके क्षेत्र के बहुजन समाज मूलनिवासियों एवं समस्त अंबेडकर प्रेमियों के लिए अभूतपूर्व क्षण रहा । इस परम् क्षण को जिसने साक्षत दर्शन किया…

Read More

*🚨कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हए 14 प्रकरणों में कुल 615 लीटर कच्ची महआ शराब एवं 45 पाव प्लेन देशी मदिरा शराब को किया गया जप्त *🚨 कुल 14 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही। *🚨कोरबा पुलिसके द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान 66 लोगों के विरुद्ध 36(च) के तहत की गई कार्यवाही। *🚨कोरबा पुलिस के द्वारा 74 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। *🚨पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 20 लोगों के विरुद्ध 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया, ज्ञात हो कि आज दिनांक तक कुल…

Read More

*♦️फेरी करने वाले, किराएदारों के कागजातों के आधार पर उनके बारे में ली गयी जानकारी.. *♦️किराएदारों के सत्यापन के लिए कोरबा पुलिस चला रही अभियान… *♦️विगत एक सप्ताह में 1137 लोगों का ss रोल एवं 20 BC रोल जारी किया गया है और 478 मुसाफिरी दर्ज की गई है.. कोरबा/स्वराज टुडे: पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीम के द्वारा होटल…

Read More

छत्तीसगढ़ कवर्धा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में SP ऑफिस के ठीक सामने करीब 100 मीटर दूरी पर रविवार की शाम एक घर से तेज बदबू आ रही थी. घर का दरवाजा बाहर से बंद था. साथ ही वहां सूखे खून के धब्बे भी थे. इस बात की खबर मिलते ही नज़दीकी पुलिस को इत्तिला दी गई. खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी. अंदर घुसकर देखने पर पता चला कि दो मृत महिलाओं की बेहद क्षत-विक्षत हालत में लाश पड़ी हुई थी. शव को कीड़े लग गए थे. पुलिस ने फोरेंसिक…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों को जिला प्रशासन कोरबा के द्वारा भर्ती परीक्षा हेतु लिखित परीक्षा के संबंध में निःशुल्क आवासीय कोचिंग लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में प्रदान किया जाएगा। आवेदकों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग जैसे दौड़, लाँग जंप, पुल अप आदि का भी प्रशिक्षण लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा मे कराया जाएगा। कॉलेज से 15 किलोमीटर से अधिक दूरी में निवासरत आवेदकों को निःशुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु कुल 100 छात्रों एवं गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु 100 छात्रों कुल 200 छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा…

Read More