Author: Deepak Sahu
कभी-कभी हमारी नजरों के सामने कुछ ऐसा होता है देखकर भी यकीन नहीं होता है। यकीन नहीं होता है कि सचमुच ऐसा भी हो सकता है। सोशल मीडिया की दुनिया में एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो देखकर सिर्फ एक बात मुंह से निकलती है कि ‘देखती रह गई मौत और जिंदा बचा ले गया फरिश्ता।’ यकीन नहीं करेंगे मगर कैमरे में अभी एक ऐसा ही अद्भुत नजारा कैद हुआ है। इसमें देखेंगे व्यस्त सड़क पर वाहन फर्राटा भरते हुए गुजर रहे हैं। मगर तभी एक बाइक सवार शख्स अपनी रफ्तार धीमी करता है और…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बांगो बांध के स्वप्नदृष्टा, फ्रीडम फाईटर व शिक्षक स्व. बिसाहूदास महंत की 100वीं जयंती जन्म शताब्दी के अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान व बिसाहूदास महंत स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन 1 अप्रैल 2024 को किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे घंटाघर मार्ग स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम इंदिरा स्टेडियम परिसर में जन्म शताब्दी कार्यक्रम में गणमान्यजन शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में स्व. बिसाहूदास महंत के सुपुत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष…
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मार्च में पड़ रही इतनी गर्मी को देखते हुए जून तक देश के कई राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हालिया अपडेट में, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो से तीन दिनों में कुछ राज्यों में तापमान औसत से ऊपर रहने का अनुमान लगाया है. आईएमडी के सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा…
*🔸पिछले साल की तुलना में दोगुने लोगों का किया गया लाइसेंस निलंबित *🔸कोरबा पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, धारा 304 ए भादवि के लोगों पर की गई लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही *🔸3 माह तक रहेगा निलंबित दुबारा नियमों का उल्लंघन करने पर होगा लाइसेंस निरस्त कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश…
भारत की आइकॉनिक एल्युमिनियम उत्पादक बालको यह सर्टिफिकेट पाने वाली देश की पहली कंपनी है कोरबा/स्वराज टुडे: वेदांता एल्युमिनियम की इकाई भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कोरबा, छत्तीसगढ़ स्थित अपने संयंत्र में प्राथमिक एल्युमिनियम उत्पादों के मैन्युफैक्चरिंग एंड सप्लाई के लिए एल्युमिनियम स्टूवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) का परफॉरमेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेशन हासिल किया है। बालको संयंत्र में मॉल्टन एल्युमिनियम (गर्म धातु) उत्पादन हेतु स्मेल्टर के दो पॉटलाइंस तथा एल्युमिनियम को आकार देने के लिए तीन कास्टहाउस और रोल्ड प्रोडक्ट एवं पावर जेनरेशन प्लांट शामिल हैं। ये सब मिलकर बालको की सालाना 5,75,000 टन एल्युमिनियम उत्पादन क्षमता को मुमकिन बनाते हैं।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सांसद ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों में बदलाव कर उन्हें काफी विरोध के बाद भी चार श्रम संहिता में परिवर्तन कर दिया है। थोपी गई नीतियों से मजदूरों की परेशानियां बढ़ गई है। उद्योगपतियों के हित में लिए गए इस निर्णय से मजदूरों के साथ अन्याय होगा। श्रमिकों ने संघर्ष कर अपनी जान दी, तब आठ घंटे की ड्यूटी अवधि निर्धारित करने में सफलता मिली, परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र…
रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु किया गया प्रेरित कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 27 मार्च को शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के स्वीप इकाई द्वारा स्वीप रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। आज के इस प्रतियोगिता में प्रीति सिदार ने प्रथम स्थान, रिया बंजारे ने द्वितीय एवं भामिनी सिदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आगामी लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये मतदाता जागरूकता…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय पीजी महाविद्यालय कोरबा की प्राचार्या डॉ. साधना खरे, मुख्य अभियंता की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने शपथ दिलाई गई। इसी तरह स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा एवं हसदेव एजुकेशन कॉलेज आमापाली में कोरबा में नारा लेखन प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम का…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कलयुगी बेटे की शर्मसार कर देने वाली हरकत सामने आयी है। जहां एक बेटे ने अपनी बीवी के साथ मिलकर बुजुर्ग मां को पीटा है। इस हरकत का वीडियो किसी ने शूट कर वायरल कर दिया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बेरहम बेटा अपनी बूढ़ी मां का गला दबाकर उसके साथ मारपीट कर रहा है। मां पर अत्याचार करते बेटे-बहु का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बारी बारी से बेटा और बहू बुजुर्ग माँ को पीट रहे हैं। मां…
छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा/स्वराज टुडे: बिर्रा थाना अंतर्गत करही गांव के पास अवैध कीमती सागौन लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है .घटना आज सुबह की बताई जा रही है. जहां कीमती सागौन की लकड़ी को पिकअप में भरकर बलौदा बाजार से खैरा की ओर ले जाया जा रहा था. तभी करही गांव के पास पिकअप पलट गई. आसपास के लोगों ने जब मामले की जानकारी ली तो पिकअप में रखे अवैध कीमती सागौन की लकड़ी का कोई हिसाब किताब नहीं था. मामले की जानकारी पुलिस को हुई तब पुलिस ने जांच शुरू की और तस्करी करते 2 आरोपी को…
