What's Hot
Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन एंव अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा (रा.पु.से.) श्री भूषण एक्का कोरबा के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रांतर्गत मोटर सायकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा थाना प्रभारी उरगा के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रहीं है। इसी कड़ी में उरगा पुलिस के द्वारा दिनांक 31.01.2024 को प्रार्थी दीनानाथ सिंह आयाम पिता अर्जुन सिंह आयाम उम्र 26 वर्ष सा० लैंगा थाना पसान का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हर वर्ष होली के अवसर पर पुलिस प्रशासन शांति समिति की बैठक लेता है और उनमें इसी बात पर ध्यान दिया जाता है कि इस पर्व को गरिमा और मर्यादा के साथ मनाया जाए। इस दौरान ऐसा कुछ भी ना हो जिससे किसी को भी परेशानी पेश आए। कोरबा जिले में भी इस होली को लेकर कुछ इसी तरह का प्रयास सरकारी तंत्र की ओर से किया गया। तमाम तरह की कोशिश करने के बावजूद अनेक क्षेत्रों में होली पर छोटे पर्दे पर प्रसारित कई धारावाहिक में काम कर चुके कलाकार रामपुर निवासी आशीष मिश्रा के साथ…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर अदानी पावर (Adani Power) से मिला है। कंपनी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 1,600 मेगावाट (MW) के रायगढ़ चरण- II ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना के लिए अदानी पावर लिमिटेड से 4,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। बीएचईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ चरण- II में अति-महत्वपूर्ण तकनीक पर आधारित दो गुणा 800 मेगावाट की परियोजना के लिए उपकरणों की आपूर्ति, निर्माण और परिचालन के पर्यवेक्षण के लिए 27 मार्च,…
आज का राशिफल : आज शनिवार 30 मार्च को चंद्रमा का संचार दिन रात अनुराधा नक्षत्र से वृश्चिक राशि में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज शनिवार को चंद्रमा का शनि और मंगल के साथ चतुर्थ दशम योग बन रहा है। जबकि आज शनिवार के दिन शनि की राशि कुंभ में विराजमान होकर शुक्र और मंगल धन योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मिथुन, मकर और मीन राशि के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि आज का दिन मेष राशि के लिए जातकों के लिए…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद एक बार फिर सियासत में बाहुबलियों की सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है। मुख्तार अंसारी की मौत के साथ उत्तरप्रदेश में माफिया साम्राज्य के एक अध्याय का अंत हो गया है। आइए उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 ऐसे बाहुबली नेताओं की बात करते है जिन्होंने अपराध की दुनिया से सियासत में अपना कदम रखा। 1-मुख्तार अंसारी अपराध से सियासत तक- मुख्तार अंसारी के खौफ का आंतक पूरे पूर्वांचल में था। पूर्वांचल के मऊ, गाजीपुर, जौनपुर व बनारस में मुख्तार अंसारी के…
उत्तरप्रदेश नोएडा/स्वराज टुडे: नोएडा के एक गांव में अचानक हंगामा मच गया. जैसे ही गांव के लोग मंदिर के पास एकत्र हुए, पूरे इलाके में तनाव फैल गया। वजह ये थी कि मंदिर के अंदर एक कटा हुआ मुर्गे का शव मिला था. सभी के मन में एक ही सवाल था कि मंदिर में मुर्गे को किसने मारा और कटे हुए मुर्गे को वहां किसने और क्यों छोड़ दिया? लेकिन लोगों के सवाल उससे भी बड़े थे. क्या किसी ने यह मनगढ़ंत कहानी रची है? क्या कोई गांव की शांति को आग लगाना चाहता है? मंदिर के अंदर कटा हुआ…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के समर्थन में बड़ी संख्या में युवाजन कांग्रेस में शामिल हुए। सांसद के कार्यों तथा कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क व संवाद से प्रभावित होकर इन्होंने कांग्रेस में प्रवेश कर निष्ठा जाहिर की है। इस मौके पर सांसद ने कहा कि मैं आप लोगों के बिना लड़ नहीं सकती,आप लोगों का बड़ा योगदान है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। आप लोगों का सहयोग मिल रहा है। सांसद ने कहा कि लोग हमसे जुड़ रहे हैं और पक्ष में वातावरण बन रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही…
विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सघन जनसंपर्क पर पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने शुक्रवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में क्रियान्वित की गई योजनाओं और उससे लगातार मिल रहे लाभ की जानकारी दी। देश की आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकारों ने विकास को आगे बढ़ाया। औद्योगिक उन्नति के साथ-साथ प्राथमिक स्तर की अर्थव्यवस्था, गांवों का का विकास, किसानों की समृद्धि से लेकर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, युवाओं के लिये रोजगार के अवसर सृजित करने…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। वे गांव-गांव में लोगों के बीच पहुंचकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकसभा से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता सांसद से बड़ी आत्मीयता से मिल रहे हैं और उनके प्रति अपना विश्वास भी जता रहे हैं। लोगों के द्वारा सांसद को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया जा रहा है। सघन जनसंपर्क की कड़ी में ज्योत्सना महंत 30 मार्च, शनिवार…
उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में पत्नी ने ही पति की बेरहम तरीके से हत्या कर दी. होली की छुट्टी पर घर आए फौजी को उसकी ही पत्नी ने कमरे में सोते समय पेट्रोल डाल कर आग लगा दी. इससे वो बुरी तरह से झुलस गए और इलाज के दौरान फौजी की दर्दनाक मौत हो गई. पत्नी को शक था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है. बस इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ. देखते ही देखते पत्नी ने अपने दो छोटे बच्चों के सामने ही पति को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग…
