Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के बारे में व्यापक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उपस्थित युवाओं को बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से वे किस प्रकार अपना स्वयं का उद्योग या व्यवसाय प्रारंभ कर…

Read More

उत्तरप्रदेश वाराणसी/स्वराज टुडे: वाराणसी के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार चतुर्थ की अदालत ने चार लोगों हत्या के 13 साल पुराने मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में जल निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहन जायसवाल, उनकी पत्नी झुना देवी, बेटा प्रदीप और बेटी पूजा की हत्या कर दी गई थी, जबकि एक बेटा संदीप बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गया था. छोटी बेटी आरती ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई थी. आरती ने सभी लोगों की हत्या का आरोप गांव के ही…

Read More

छत्तीसगढ़ जगदलपुर/स्वराज टुडे आजकल एक चपरासी की नौकरी के लिए भी सरकारी दफ्तरों में दस बार मार्कशीट और सर्टिफिकेट की जांच होती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ वाला सिस्टम चल रहा है। यहां बिना 10वीं-12वीं की मार्कशीट और बिना रोल नंबर के ही एक शख्स सीधे कार्यपालन अभियंता (ईई) की मलाईदार कुर्सी पर बैठ गया। जगदलपुर में पदस्थ इंजीनियर वेदप्रकाश पाण्डेय का यह कारनामा किसी को भी हैरत में डालने के लिए काफी है। जिस सर्विस बुक के दम पर साहब सालों से सरकारी तनख्वाह और रुतबे का मजा लूट रहे हैं, उसमें…

Read More

उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: यूपी में हाल ही में दिए बयान के चलते ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेताओं की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस ने 3 बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत की तलाश में जुटी है। ईद के बाद एक सभा में नेताओं ने विवादित बयान दिया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा विवादित बयान दरअसल, गत 23 मार्च को मेरठ में ‘ईद मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया था। इसमें एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान शौकत…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे – कोरबा जिला के रिश्दी क्षेत्र में डॉ. शतदल नाथ के फार्म हाउस में उस समय अफरा तफरी मच गई जब सुबह देख रेख करने वाला व्यक्ति मुर्गियों को दाना देने गया तब मुर्गी के बाड़े में घुसे सांप को चूज़े को खाते हुए देखा डरा सहमा व्यक्ति डर से बाहर भाग खड़ा हुआ फिर डॉ. शतदल नाथ को जानकारी होते ही तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही फिर कुछ देर बाद अपने टीम के सदस्य साहिल के साथ पहुंचे और बड़ी सावधानी से 8…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन की मेजबानी इस बार कोरबा कर रहा है। 29 मार्च को यह सम्मेलन टीपी नगर स्थित प्रदेश अखबार वितरक संघ कार्यालय परिसर में सम्पन्न होगा। महासम्मेलन को सफल बनाने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। महासम्मेलन के साथ-साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। महासम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 3.30 बजे कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे, वहीं महासम्मेलन की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ीयो के विकास हेतु खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अलग अलग स्तर पर प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत देश भर के 150 शहरों में अस्मिता किकबॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में किया गया है। इसी तारतम्य में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट,वेस्ट,नार्थ एवं साउथ जोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न होने के…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर पालिक निगम के साधारण सम्मिलन में पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 भारी बहुमत से पारित किया गया, इस पर केवल 04 सदस्यों ने हाथ उठाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसी प्रकार निगम के बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से पास किये गये, जबकि 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुये, वहीं बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना संबंधी 01 प्रस्ताव फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशिष्ट उपस्थिति में निगम के पं. जवाहरलाल नेहरू…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी से भरा ट्रैलर खाली करते समय उसका हाइड्रोलिक जैक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले नामक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जो पास खड़े ट्रैलर का स्टेपनी बदलवा रहा था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा हैं जो कोरबा जिले में काम कर रहा था। घटना के तुरंत बाद ट्रैलर का चालक घटना स्थल से फरार हो गया। इस…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य, से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल व्यापार की जीवनरेखा है, और इसके बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें $112 प्रति बैरल के खतरनाक स्तर पर पहुंच गई हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से न केवल ईंधन, बल्कि किराना और आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से उर्वरकों (Fertilizers) की आपूर्ति…

Read More