Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व जल दिवस के अवसर पर ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के अंतर्गत तालाब पुनर्जीवित अभियान का आयोजन किया। इस पहल में 150 से अधिक कर्मचारी और स्थानीय समुदाय के लोग शामिल हुए, जिन्होंने पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सतत जल उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया। यह पहल जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन प्रयासों से अब तक 40 से अधिक गांवों में जल संरक्षण संरचनाएं विकसित और पुनर्जीवित की जा चुकी हैं, जिससे ग्रामीण…
उत्तरप्रदेश सहारनपुर/स्वराज टुडे: फतेहपुर के रामखेड़ी निवासी युवती 16 मार्च को घर से कंधेला गांव के युवकों के साथ बाइक पर सवार चली गई थी। मंगलवार को पुलिस ने युवती को बरामद करने के बाद फतेहपुर सीएचसी में मेडिकल कराने के लिए पहुंची थी। युवती का मेडिकल कराने पुलिस लाई थी सीएचसी जैसे ही मेडिकल कराने के बाद युवती को पुलिस ने कार में बैठाया तभी युवती के भाई ने सिर में पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपित मौके से भाग निकले। यह घटना सीएचसी में…
आज का राशिफल : आज ग्रहों का गोचर आपके आत्मविश्वास और सुखों में वृद्धि करने वाला है। चंद्रदेव आज वृषभ राशि में विराजमान हैं, जो आपको धैर्य और मानसिक स्थिरता प्रदान कर रहे हैं। कुंभ राशि में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की युति सामाजिक और प्रोफेशनल क्षेत्र में बड़े बदलावों के संकेत दे रही है। सूर्यदेव, शुक्रदेव और शनिदेव एक साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपको अनुशासन के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति की ओर ले जाएंगे। बृहस्पतिदेव का मिथुन राशि में गोचर आपकी बुद्धिमानी को बढ़ा रहा है, जबकि सिंह राशि के केतु देव आपको सलाह दे…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, तथा संस्थाओं के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarsip.cg.nic.in पर ऑनलाईन की जा रही है, की अंतिम तिथि में वृद्धि की…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ‘उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन में कोरबा जिला जेल 30 एवं कटघोरा उपजेल के कुल 25 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साक्षर बनने उल्लास महापरीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 22 मार्च, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिले के सभी प्राथमिक शाला में आयोजित की गई। इस बार साक्षरता विभाग द्वारा परीक्षा के माध्यम से जेल के बंदियों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें साक्षर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। जेल प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के समन्वय…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारत सरकार गृह मंत्रालय तथा भारत के महापंजीयक (रजिस्टार जनरल आफ इंडिया) के निर्देशानुसार आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए जिला कोरबा में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला कोरबा के द्वारा आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया है कि 1 मई 2026 से 30 जून 2026 की अवधि में संचालित होने वाली “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” की कार्यवाही को समयबद्ध, व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिले में अवकाश…
हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, होलिका दहन की लकड़ी को लेकर मृतक से हुआ था विवाद
छत्तीसगढ़ कोटा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 22.03.2026 को प्रार्थी ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व में मृतक मोहन पाण्डेय ने आरोपी राजाराम साहू को घर का लकड़ी चोरी कर होलिका में जला देने की बात पर गाली गलौच कर झापड़ मारा था जिस पर दिनांक 22.02.2026 को आरोपियों के द्वारा क्षुब्ध होकर मृतक मोहन पाण्डेय को मारने की योजना बनाकर पूर्व नियोजित…
“युवा चला, देश चला—MY Bharat के संग जिम्मेदारी का काफिला” रायपुर/स्वराज टुडे: शहीद दिवस के अवसर पर माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा राजधानी रायपुर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। “माय भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत आयोजित यह पदयात्रा शहीदी दिवस पर तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर गौरव पथ स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने शहीद भगत सिंह चौक तक निकाली गई, जहां बलिदानी शहीदों को पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में माय भारत के युवा साथी, स्वयंसेवक, सिख समाज के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के लोग…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: – जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा द्वारा विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों से मनमाने एवं अत्यधिक नामांकन शुल्क लिए जाने के संबंध में अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ का चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों एवं निष्पक्ष प्रतिनिधित्व की भावना से संचालित होना चाहिए, न कि आर्थिक बोझ बनाकर योग्य प्रत्याशियों को चुनाव से वंचित करने का माध्यम। उन्होंने बताया कि चुनाव वर्ष 2024-26 में अध्यक्ष पद हेतु ₹10,000, सचिव पद हेतु ₹5,000 तथा अन्य पदों के लिए ₹3,000 एवं ₹1,000 तक नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया था, जो अत्यधिक एवं अनुचित…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाते हुए Shivaay Hospital ने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी कल्पना अब तक केवल बड़े महानगरों में ही की जाती थी। इतनी विशाल, अनुभवी और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम एक ही छत के नीचे उपलब्ध होना कोरबा ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। किसी भी मर्ज के लिए सबकी जुबां पर बस एक ही नाम “शिवाय हॉस्पिटल” शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने यह साबित कर दिया है कि अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ लगाने की…
