Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: कोरबा के आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती का तरीका धीरे-धीरे बदल रहा है। पहले किसान ज्यादा पानी वाली धान की खेती पर निर्भर थे, लेकिन अब वे मूंगफली की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी ‘मोर जल मोर माटी’ योजना के जरिए 40 गांवों के 9,000 से अधिक किसानों को सहयोग दे रही है। परियोजना के तहत जल प्रबंधन, आधुनिक खेती, पशुपालन, गैर-लकड़ी वन उत्पाद और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में बालको ने क्षेत्र के किसानों के बीच मूंगफली की खेती को…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालको/स्वराज टुडे: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तैलिक विकास समिति बालको नगर, कोरबा के तत्वावधान में साहू समाज की आराध्य कुलदेवी, त्याग-तपस्या, दया और प्रेम की प्रतिमूर्ति भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में भक्त माता कर्मा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार अर्पित करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके पश्चात परंपरानुसार भक्त माता कर्मा को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर समाज के बच्चों ने भक्त माता कर्मा एवं भगवान…
राशन वितरण में गबन और अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान का अनुबंध निरस्त, सुरक्षा राशि राजसात कोरबा/स्वराज टुडे: सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, पाली द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायत पटपरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में गंभीर वित्तीय अनियमितता और खाद्यान्न गबन की पुष्टि होने पर संबंधित संचालक संस्था का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह आदेश प्रशासन द्वारा राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त संदेश देने के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराध के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 296, 115(2), 132, 121(1) बीएनएस के तहत अपराध…
पंजाब चंडीगढ़/स्वराज टुडे: निजी अस्पतालों में एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूट्री हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के तहत इलाज के नाम पर भ्रष्टाचार का बड़ा खेल चल रहा था। सीबीआई जांच में सामने आया है कि हर एक मरीज पर कमीशन फिक्स थी।लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। सरकार को लाखों करोड़ों का चूना इस मामले में सीबीआई ने कुछ निजी अस्पतालों, उनके निदेशक और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मरीजों को जबरदस्ती, बिना किसी कारण के अस्पताल में दाखिल किया जाता था। फिर उनका फर्जी ट्रीटमेंट रिकार्ड बनता था, फर्जी टेस्ट होते थे और दवाओं के बढ़ा-चढ़ाकर बिल बनाए जाते…
आज का राशिफल : आज ग्रहों की चाल एक बहुत ही गहरे बदलाव की ओर इशारा कर रही है। चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जो रहस्यों को सुलझाने और मानसिक मजबूती के लिए बेहतरीन स्थिति है। मीन राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव की युति बनी हुई है, जो हमें सख्त और अनुशासित रहने की चुनौती दे रही है। शुक्रदेव आपके प्रथम भाव में बैठकर आपको एक नई चमक दे रहे हैं, जबकि कुंभ राशि के बुधदेव और राहु आपके सोशल सर्कल में कुछ अचानक हलचल पैदा कर सकते हैं। मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव आज एक…
भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक युवती का लंबे समय तक शोषण किया। आरोपी आसिफ रजा ने खुद को आशीष पांडेय बताकर युवती से दोस्ती की और उसे प्रेम जाल में फंसाया। अब पीड़िता ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है, जिसमें उसने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाशी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, आसिफ…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल हुये परम विभूषण सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित कोरबा (ईएमएस) भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु औंर मध्यम उद्यम (एमएसएमई) सहायक इकाइयों के रूप में उद्योगों का समर्थन करते है, जिससे देश के समग्र औद्योगिक विकास में भारी योगदान मिलता है। जिसका पूर्ण नियंत्रण एवं संचालन भारत सरकार की प्रशासनिक मंत्रालय द्वारा की जाती है। इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा एमएसएमई काउंसिल इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा कोरबा जिले के प्रसिद्ध, लब्धख्याति एवं समाजसेवी पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल को एमएसएमई का केंद्रीय सदस्य का कार्यभार सौपा गया। पीमएजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश मंदिर के पास एक आठवीं कक्षा के छात्र पर उसके स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी नाबालिग होने के कारण उनके नाम गोपनीय रखे गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक का पूर्व में अपने स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बालकों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा उसे देख लेने की धमकी दी गई थी।…
उत्तरप्रदेश बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareli) में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा एक बड़े आपराधिक मामले का खुलासा कर गया. लखनऊ-दिल्ली हाईवे (Delhi Lucknow Highway) पर रविवार को हुए इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हुई, वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे का शिकार हुए तीन लोग अपहरणकर्ता थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस गाड़ी में हादसा हुआ, उसमें से दो मासूम बच्चे जिंदा और घायल अवस्था में मिले. सीबीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो कार खड़े टैंकर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार…
