Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

उत्तरप्रदेश बहराइच/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बहराईच में हिंसा के दो मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है. दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस टीम घटना वाले दिन से ही दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी. हालांकि, गुरुवार को पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन मिल गई, जिसमें दोनों को ट्रेस कर लिया गया. इन आरोपियों के नाम सरफराज उर्फ ​​रिंकू और फहीम हैं. ये दोनों आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं. ऐसी भी खबरें आई हैं कि दोनों आरोपियों का नेपाल बॉर्डर के पास हांडा बशहरी नहर के पास एनकाउंटर कर दिया गया है.…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-दर्री/स्वराज टुडे- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्वामी विवेकानंद उपनगर के अंतर्गत कुटुंब मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर (अध्यक्ष विद्या भारती छत्तीसगढ़) ने कहा – संयुक्त परिवार में जिम्मेदारियां बंट जाती हैं, उनको संभालने वाले अनेक लोग परिवार में होते हैं। तब इन जिम्मेदारियों को निभाना आसान होता है, सरल भी होता है। संयुक्त परिवार में दायित्व साझे होते हैं, सब मिलकर उसे पूरा करते हैं। व्यक्ति थकता नहीं है, हमेशा सक्रिय रहता है। अनेक लोग मिलकर जब एक काम को संभालते हैं, तब सफलता भी बहुत निकट होती है।…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अपनी नगद राशि और जेवरात समेत कीमती चीजों की सुरक्षा के लिए उसे बैंक में जमा करना सबसे उत्तम माना जाता है । लेकिन नगद राशि को देखकर अगर बैंक के कर्मचारियों की ही नियत खराब हो जाए तो इसे क्या कहा जा सकता है । ताजा मामला कोरबा जिले के इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का है जहां का कैशियर ग्राहकों के 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और फरार कैशियर की खोजबीन की जा रही है। पुलिस की एक टीम ओडिशा…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: इन दिनों कोरबा जिले के रिसदी क्षेत्र में घोड़े की प्रजाति के खच्चर लावारिस हालत में विचरण करते देखे जा रहे थे। गोवंशों की देखभाल के लिए तो गौ सेवकों द्वारा गौशाला का निर्माण किया गया है । मवेशी मालिकों द्वारा त्याग दिए गए मवेशियों को इन गौशालाओं में रखा जाता है जहां उनके खान-पान और चिकित्सा की सारे जिम्मेदारी गौ सेवकों की होती है। लेकिन यहां तो बात खच्चरों की है जिसके मालिक कौन हैं और ये कहाँ से आए, इसकी कोई जानकारी किसी को भी नहीं है । इसी बीच आरपी नगर फेस 2 के…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा आज कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से सीधे रूबरू हुए, जहां उन्होंने मीडिया की भूमिका को मार्गदर्शन की तरह बताते हुए कहा कि पत्रकार बहुत से मुद्दे को लिखते हैं जिसमें समाज की ऐसी समस्या भी होती है जो पुलिस विभाग से जुड़ी होती है, ऐसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पुलिस जरूरी कार्यवाही करती है जिससे मुद्दे गंभीर होने से पहले हल हो जाते हैं। कोरबा में 15 दिनों के दौरान मीडिया की भूमिका मैंने करीब से देखा, इस…

Read More

हेल्थ को अच्छा रखने के लिए हम तरह-तरह की डाइट को अपने मील में शामिल करते हैं. कई लोग तो अपने आपको को स्वस्थ रखने के लिए जिम से लेकर रोज़ाना वॉक पर भी जाना शुरू कर देते हैं. इन सभी के बीच वे पानी को नज़रअंदाज़ कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, सुबह उठते ही पीया गया दो से तीन गिलास पानी आपके शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचा सकता हैं. पानी हमारे शरीर को डिटाक्सफाइ करता है. आज हम इस लेख में कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं. जिन्हें आज़माकर आप रोजाना पानी पीने…

Read More

लिंगियाडीह मे शासकीय भूमि 54/1 भू माफियाओ के कब्जे मे जिसकी शिकायत जनवरी 2024 मे हुई उस पर कार्यवाही नहीं? बिलासपुर/स्वराज टुडे :- बिलासपुर मे इस समय कलेक्टर अवनीश शरण की शासकीय भूमि मे अवैध कब्जे को लेकर कार्यवाही बड़े चर्चा मे है शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है वो चाहे मोपका का 993 खसरा हो या खमतराई का 551 खसरा की कार्यवाही का हो शासकीय भूमि पर कब्जा खाली कराया जा रहा है और जिन्होंने इसे बेचा उस पर एफ आई आर भी कराई जा रही है जिससे ऐसा लगता है की…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार काे माया वारियर को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया। कोरबा में माया आदिवासी विकास विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर रह चुकी हैं। ईडी ने उन्हें रायपुर के विशेष न्यायालय में पेश किया और सात दिन यानि 23 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है। डीएमएफ घोटाले में यह पहली गिरफ्तारी है, मगर कोरबा में अपने कार्यकाल के दौरान आईएएस रानू साहू के ऊपर भी डीएमएफ में गड़बड़ी का आरोप है और वे पहले से ही जेल में हैं। ईडी ने मंगलवार को माया वारियर को पूछताछ…

Read More

उत्तरप्रदेश गाजियाबाद/स्वराज टुडे: गाजियाबाद में पेशाब वाला खाना खिलाने के आरोप में पकड़ी गई नौकरानी ने कहा है कि वह मालिक की डांट से दुखी थी और इस वजह से कई बार ऐसा करती थी। पुलिस ने आरोपी नौकरानी रीना (32) को गिरफ्तार कर लिया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।गाजियाबाद पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में रीना ने कहा, ‘मुझ पर मालिक काफी नजर रखते थे और छोटी-छोटी गलती पर मुझे काफी खरी-खोटी सुनाते थे। इस बात…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’’ योजना अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को अधिक अवसर प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डालने एवं बालिकाओं द्वारा शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा, देखभाल, भेदभाव, हिंसा और बाल विवाह से सुरक्षा में आने वाली असमानताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा कोसगाई मंदिर (छुरी), भवानी माता मंदिर (दर्री) एवं मड़वारानी (बरपाली) मंदिर परिसर व आस-पास जगहों पर…

Read More