Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»डीएमएफ घाेटाले में ईडी ने सहायक आयुक्‍त माया वारियर को किया ग‍िरफ्तार, 23 अक्टूबर तक र‍िमांड पर भेजा
    Featured

    डीएमएफ घाेटाले में ईडी ने सहायक आयुक्‍त माया वारियर को किया ग‍िरफ्तार, 23 अक्टूबर तक र‍िमांड पर भेजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n635317548172913444012242db22c2f14523a23219fe75f3d01893651bfa9d192da8851b0f482890b5a1b8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार काे माया वारियर को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया। कोरबा में माया आदिवासी विकास विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर रह चुकी हैं। ईडी ने उन्हें रायपुर के विशेष न्यायालय में पेश किया और सात दिन यानि 23 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है।

    डीएमएफ घोटाले में यह पहली गिरफ्तारी है, मगर कोरबा में अपने कार्यकाल के दौरान आईएएस रानू साहू के ऊपर भी डीएमएफ में गड़बड़ी का आरोप है और वे पहले से ही जेल में हैं। ईडी ने मंगलवार को माया वारियर को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। माया वारियर पर रानू साहू के कार्यकाल में डीएमएफ के फंड के अनाप-शनाप खर्च के आरोप लगते रहे हैं। इसकाे लेकर माया वारियर के निजी आवास में ईडी ने छापा मारा था और अब उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 23 अक्टूबर तक माया को ईडी की रिमांड पर सौंपा है। इस दौरान पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि साल 2022 में ईडी ने डीएमएफ घोटाले को लेकर भिलाई स्थित जुनवानी के चौहान टाउन में दबिश दी थी। माया वारियार के घर पर टीम ने जांच की थी। इस समय माया वारियर कोरबा जिले में परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना एवं प्रभारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के पद पर पदस्थ थी। वे पहले दुर्ग में आदिम जाति कल्याण विभाग में सहायक संचालक थीं। बताया जाता है कि कोरबा में कलेक्टर रानू साहू की पदस्थापना के दौरान माया वारियर का तबादला वहां हुआ और तब से वे इसी जिले में पदस्थ थीं।

    यह भी पढ़ें :  Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने बताया कि ईडी डीएमएफ फंड की जांच कर रही है। इस फंड में पैसों की गड़बड़ी की जांच की जा रही है। इस दौरान तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू कोरबा और रायगढ़ की कलेक्टर थी। हमारे अनुसंधान में पाया गया है कि उन्होंने डीएमएफ फंड को कमीशन के रूप में लिया है। रानू साहू वर्तमान में एसीबी के न्यायिक रिमांड पर हैं, इसीलिए हमने प्रोडक्शन वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया था, ताकि हम पूरे मामले की जांच कर सके, लेकिन आज जेल से जानकारी मिली कि रानू साहू हायपर टेंशन की वजह से जेल से कोर्ट आने में असमर्थ हैं इसीलिए हमारे आवेदन की सुनवाई गुरुवार काे की जाएगी।

    वकील सौरभ ने बताया कि न्यायालय में सभी पक्षों को सुनते हुए माया वारियर को 23 अक्टूबर तक कस्टोडियल रिमांड पर सौंपा गया है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: पेशाब से आटा गूंथकर रोटी खिलाने वाली नौकरानी गिरफ्तार, गंदी हरकत के पीछे आरोपिया ने बताई ये वजह

    यह भी पढ़ें: सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, जानिए इसका एक दिन का कितना खर्चा आता है

    यह भी पढ़ें: प्रोफ़ेसर ने मुसलमानों के लिए मांगा अलग देश, उल्टा पड़ गया दांव! प्रशासन ने दिखाया बाहर का रास्ता

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    August 21, 2026

    सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹16,000/- जप्त

    August 21, 2026

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,858 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,493 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी बाबा या स्वयंभू धार्मिक व्यक्ति के वीडियो…

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    August 21, 2026

    सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹16,000/- जप्त

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.