Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन मीशो एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसका उद्देश्य भगवान महावीर के सिद्धांत से मानवता की सेवा करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, कोरबा चैप्टर के अपने नए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण पुराना बस स्टैंड स्थित जैन भवन में आयोजित हो रहा है इस अवसर पर, नए पदाधिकारी अध्यक्ष महावीर जैन सचिव संतोष जैन सहित सभी पदाधिकारी अपने पदों की शपथ लेंगे और संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। मुख्य अतिथि: के रूप में अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर लोकेश कावड़िया रायपुर शपथ अधिकारी रहेंगे वीर अशोक कुमार जैन…
उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवा चौथ मनाने के लिए घर आ रही महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप की घटना का सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूरा मामला सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र का है। महिला हेड कांस्टेबल अयोध्या से करवा चौथ मनाने के लिए अपने ससुराल कानपुर आ रही थी। गांव के ही रहने वाले एक आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसका बलात्कार किया। विरोध करने के दौरान हाथापाई में महिला पुलिसकर्मी का एक दांत भी टूट गया। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद…
मुम्बई/स्वराज टुडे: फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना का एक फेमस डायलॉग था- ‘जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में है’। ये सिर्फ एक डायलॉग ही नहीं है बल्कि जिंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई है। ये सही है कि हम सब इस रंगमंच पर कठपुतलियों की तरह हैं, जिनकी डोर किसी ऊपरवाले के हाथ में बंधी है। बॉलीवुड के तीन महान गायकों के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुकेश कुमार, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार, ये तीन लेजेंडरी सिंगर्स रहे। तीनों की अपनी-अपनी खूबियां थीं, लेकिन तीनों की ही मौत के बीच एक अजीब संयोग देखा गया।…
छत्तीसगढ़ कोरबा-स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ चैलेंज का विजेता बना। 20 अक्टूबर तक चले वीडीएचएम अभियान में बालको ने कुल 15,27,708 लाख किलोमीटर का सफर तय किया। वेदांता समूह के विभिन्न व्यावसायिक इकाई में बालको सबसे आगे रहा। दिल्ली में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने ट्रॉफी लिया। लगभग 2 महीनों तक चले अभियान में बालको के कर्मचारी, उनके परिवारजन, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के सदस्यों के सामूहिक प्रयास से कंपनी ने लगातार तीसरी बार यह ट्रॉफी हासिल की। दिल्ली हाफ मैराथन के तीसरे…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, एनटीपीसी कोरबा ने अपने प्रशासनिक भवन में अत्याधुनिक स्वास्थ्य किओस्क स्थापित किया है। इस पहल का नेतृत्व परियोजना प्रमुख कोरबा, श्री राजीव खन्ना ने किया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य मेट्रिक्स तक आसान पहुँच प्रदान करना और सक्रिय स्वास्थ्य प्रबंधन को प्रोत्साहित करना है। इस स्वास्थ्य किओस्क में एक एकीकृत BMI मशीन है, जो वजन और ऊँचाई को सटीक रूप से मापती है और स्वचालित रूप से व्यक्तियों के बॉडी मास इंडेक्स (BMI) की गणना करती है। यह उपकरण परिणामों को…
जब आपको कब्ज होता हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मल त्याग न होने के कारण पेट फूलना व पेट में तकलीफ जैसे कई असुविधाजनक समस्या हो सकता हैं। यदि आप सोचते हैं कि आपको कब्ज को ठीक करना उतना ही आसान होगा, जितना एक गिलास पानी पीना, तो यह उतना आसान नहीं है। भले ही यह हममें से अधिकांश लोगों को कितना भी अरुचिकर लगें, लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि बेहतर उपाय व जीवनशैली में बदलाव है, तो कब्ज को पहले से ज्यादा ठीक करने में मदद मिल सकता है। यदि आप चाहें तो कब्ज को कुछ…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी में रविवार को छत्तीसगढ़ीभासी राज सम्मेलन हुआ है. सम्मेलन में साहित्यकार, संस्कृति विशेषज्ञ, रंगकर्मी, पत्रकार, शिक्षक, लोक कलाकर, कर्मचारी नेता, छात्र और संगठन सेनानी शामिल हुए. सम्मेलन का विषय था- ‘छत्तीसगढ़ी भासी राज का दर्जा’. सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ी राजभासा मंच के संरक्षक नंदकिशोर शुक्ल ने संबोधित किया. शुक्ल ने दस्तावेजी प्रमाणों के साथ बताया कि राज्य निर्माण के साथ ही छत्तीसगढ़ियों के साथ एक बड़ा षड्यंत्र हुआ था. उन्होंने कहा कि 2001 से लेकर 2003 तक केंद्र और राज्य सरकार के बीच क और ख श्रेणी को लेकर कई पत्र व्यवहार…
आज का राशिफल: आज का राशिफल 21 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज अमृत सिद्धि योग, वरीयान योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मिथुन राशि वाले लंबित कार्यों को पूरा करने में तत्पर रहेंगे और सिंह राशि वालों को त्योहार की वजह से अच्छा धन लाभ होगा। वहीं मकर राशि वाले व्यापारी उधार माल देने से बचें। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिले में भी पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहादत पाने वाले वीर जवानों को याद किया गया। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी उक्त कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, सभापति श्याम सुंदर सोनी, सहित…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश सिंह ने नगर निगम एवं यातायात विभाग का ध्यान इस और आकृष्ट कराया था. जिस पर संज्ञान लेते हुए यातायात विभाग के द्वारा पूरे शहर में अलग-अलग पॉइंट बनाकर विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे कि त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियां का सामना न करना पड़े एवं शहर की यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे. अधिवक्ता धनेश सिंह ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने नगर…
