Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

उत्तरप्रदेश सहारनपुर/स्वराज टुडे: सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में 25 साल के विशाल का शव दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर लटका मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी बीच युवक की मौत को लेकर जो कहानी सामने आई है, वह बेहद हैरान कर देने वाली है. मृतक विशाल के एक वीडियो ने खोला राज… पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि तभी मृतक विशाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो युवक की मौत से पहले…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बचपन की टिकट-चलव दीदी खेल-खेले बर जाबो कार्यक्रम ने मातृ शक्तियों को एक बार फिर अपने बचपन के सुनहरे दिनों को जीने का अवसर मिला । कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अशोक वाटिका में आयोजित इस अनोखे कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक खेलों के माध्यम से अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का खूब उत्साहवर्धन किया । मंच संचालन भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रीति…

Read More

महाराष्ट्र नासिक/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के नासिक में बहुराष्ट्रीय कंपनी टीसीएस में महिला कर्मचारियों के साथ हुई यौन शोषण की घटना पर कंपनी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। टीसीएस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों को बर्खास्त कर दिया है। HR को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ अभी पुलिस हिरासत में मौजूद एचआर मैनेजर के ऊपर भी नजर बनाए हुए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि सातों कर्मचारियों को 7 अप्रैल को उनकी गिरफ्तारी के बाद ही बर्खास्त कर दिया गया था। इन सातों कर्मचारियों में से 6 अभी न्यायिक…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ के श्रम और उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन का जन्मदिन इस बार कुछ अलग और खास अंदाज में मनाया गया। जहां एक ओर पूरे जिले भर में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा विविध आयोजन कर उन्हें बधाइयाँ दी गईं, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष उमेश यादव ने अप्पू गार्डन पर एक विशेष आयोजन कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि मंत्री लखनलाल देवांगन को लड्डुओं से तौला गया। जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई, पूरे माहौल में उत्सव का रंग चढ़ गया।इसके…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का क्रांतिकारी मोड़ बताते हुए कहा कि अब मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को नई दिशा देने का निर्णायक समय आ गया है। होटल गणेश इन में आयोजित एक प्रभावशाली पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्हें वास्तविक अधिकार देने का साहस किसी भी सरकार ने नहीं दिखाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

Read More

*पश्चिम जोन रायपुर कमिश्नरेट में पुलिस का जबरदस्त प्रहार, अपराधियों में मचा हड़कंप!* *कानून का राज सर्वोपरि: डी सी पी पश्चिम क्षेत्र में आरोपियों के विरुद्ध ‘किलेबंदी’* रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर के पश्चिम क्षेत्र में अपराध की जड़ें खोदने और अपराधियों के मन में कानून का डर बिठाने के लिए पुलिस ने आज गुंडा बदमाशों की परेड, बीएसयूपी कॉलोनी की चेकिंग एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कड़ा संदेश दिया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) के कड़े तेवरों के बाद, पूरे क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध एक सघन और निर्णायक अभियान छेड़ा गया। बदमाशों की ‘हाजिरी’ और सख्त चेतावनी पुलिस उपायुक्त (पश्चिम…

Read More

मुंबई/स्वराज टुडे: भारतीय सिनेमा और संगीत जगत की महान पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और संगीत प्रेमियों के बीच गहरा दुख व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ और अत्यधिक थकान की शिकायत के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार की ओर से उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की…

Read More

नई दिल्ली: बांग्लादेश में साजिश के तहत हिन्दुओं को फिर टारगेट किया गया। एक मौलवी की हत्या का जिम्मेदार ठहरा कर इस्लामी भीड़ ने दुकानों-घरों में तोड़फोड़ की। बांग्लादेश में ढाका से करीब 300 km उत्तर-पश्चिम में रंगपुर में शनिवार (11 अप्रैल 2026) को इस्लामी भीड़ ने कई हिंदू घरों और दुकानों पर हमला किया। भीड़ ने युवक रकीब की मौत पर का जिम्मेदार हिन्दुओं को ठहराया, जबकि मृतक रकीब की अम्मी नूरजहाँ ने अपने बयान में कहा है कि उसके बेटे की मौत से हिन्दुओं का कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी घटना कुश्तिया में हुई, जहाँ इस्लाम के अपमान…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत सरकार ने देश में बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सर्दी-खांसी की दवाओं (कफ सिरप) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सिफारिशों के बाद लिए गए इस फैसले के तहत अब दवा कंपनियों को अपने उत्पादों पर अनिवार्य रूप से चेतावनी लिखनी होगी कि यह दवा छोटे बच्चों के लिए नहीं है. दवा कंपनियों के लिए नए निर्देश सरकार ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के माध्यम…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के धान खरीदी अभियान में कोरबा जिले ने एक बार फिर अपनी मजबूत व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन का परिचय देते हुए लगातार 15वें साल जीरो शॉर्टेज का कीर्तिमान कायम किया है। जिले में 27.47 लाख क्विंटल धान (लगभग 650 करोड़ रुपए) की खरीदी कर शत-प्रतिशत परिदान शासन को किया गया। कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के नेतृत्व में 41 समितियों के 65 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल हुई। इस प्रदर्शन के लिए समितियों को 10.16 करोड़ रुपए से अधिक कमीशन और प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिसमें जीरो शॉर्टेज के लिए अलग…

Read More