Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ गरियाबंद/स्वराज टुडे: खूंखार नक्सली नेता प्रताप रेड्डी रामचंद्र रेड्डी उर्फ चलपति (62) आखिरकार मारा गया। ओडिशा सीमा के पास छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में उसे मार गिराया। 36 घंटे से अधिक समय तक चले इस ऑपरेशन में कम से कम 16 नक्सली ढेर कर दिए गए। मारे गए नक्सलियों में चलपति भी शामिल है, जिसके सिर पर पूरे एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। वह सुरक्षाबलों पर कई खतरनाक हमले कर चुका था। एक विधायक की हत्या के पीछे भी उसका हाथ बताया जाता है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का रहने…
आज का राशिफल : 21 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी रहने वाला है। चंद्रमा का संचार चित्र उपरांत स्वाति नक्षत्र से होगा और इन दोनों नक्षत्रों पर सवार होकर चंद्रमा आज कन्या राशि से तुला राशि में आएंगे। जबकि आज ही मंगल अपनी नीच राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में वापस आ रहे हैं जिससे चंद्रमा का शुक्र और मंगल के साथ नवम पंचम यो बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें,…
प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को समस्त आंगनबाड़ी/ टीकाकरण केन्द्रों में बच्चों को पिलाया जाएगा विटामिन ए व आईएफए सिरप कोरबा/स्वराज टुडे: भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मर्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन ‘‘ए‘‘ अनुपूरण कार्यक्रम) 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियां को सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी सुनिश्चित किया जाएगा । सीएमएचओ ने बताया कि जिले में शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार छः माह के…
मध्यप्रदेश महू/स्वराज टुडे: महू में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को फांसी के फंदे पर लटका खुद आत्महत्या कर ली। मामला महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र का है। जहां 28 वर्षीय महिला ने अपने चार साल के बेटे व ढाई माह की बच्ची को फंदे पर लटकाया और खुद भी फंदे पर झूल गई। इस घटना में फंदे की रस्सी स्वेटर में फंस जाने से ढाई माह की बच्ची की जान तो बच गई, पर मां-बेटे की मौत हो गई। महिला ने यह कदम क्यों उठाया अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला के स्वजनों ने…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। सत्ता की चाबी मिलते ही उन्होंने दुनिया को अपने तेवर दिखा दिए। उन्होंने चीन को दो टूक चुनौती देते हुए कहा कि वे पनामा नहर को वापस लेंगे। चीन का आधिपत्य खत्म किया जाएगा। उन्होंने घुसपैठ खत्म करने, दूसरे देशों पर टैक्स और टैरिफ लगाने समेत अपनी अन्य आक्रामक नीतियों को सार्वजनिक किया है। उन्होंने मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने और मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने की भी बात कही है। आइए जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े फैसले। 1.डोनाल्ड…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक विशेष अदालत ने 4 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। यह फैसला पहाड़ी कोरवा समुदाय के पिता, बेटी और भतीजी की हत्या के संबंध में लिया गया है। यह घटना 29 जनवरी 2021 को लेमरु थाना क्षेत्र में हुई थी। आरोपियों ने किशोरी की हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस जघन्य अपराध ने इलाके में सनसनी मचा दी थी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को कड़ी सजा…
उत्तरप्रदेश बस्ती/स्वराज टुडे: अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एक मुस्लिम युवक (34) ने हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम सद्दाम से बदलकर शिवशंकर सोनी रख लिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि युवका का युवती से पिछले 10 वर्षों से प्रेम संबंध था. सद्दाम पर लगे थे ये आरोप कोतवाली थाने के प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले महिला ने थाने में सद्दाम और उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया…
पीढ़ियों से चला आ रहा जातिगत भेदभाव , समाज में उपेक्षित फौजी परिवार का गंभीर आरोप। रायगढ़/स्वराज टुडे: रायगढ़ जिले के सराईपाली गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। देश की सेवा में तैनात एक फौजी का परिवार जातिगत भेदभाव, सामाजिक प्रताड़ना और प्रशासनिक पक्षपात का शिकार हो रहा है। सराईपाली गांव में हरिजन समाज से ताल्लुक रखने वाले प्रधान आरक्षक बैसाखू चौहान की पत्नी बिंदु चौहान ने पांच पेज में दस बिंदुओं पर अपने परिवार की पीड़ा व्यक्त करते हुए राज्य के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को न्याय की गुहार लगाई है। जातिगत विद्वेष की…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: उन्नति परियोजना के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बालको संयंत्र परिसर के अंदर फूड वैन लगाया है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर फूड वैन का उद्घाटन किया। वैन पर स्नैक्स, मैगी सैंडविच, पोटैटो फ्राई, रोल्स, बिरयानी, शेक और कोल्ड कॉफी इत्यादि उपलब्ध है जो सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक खुला रहेगा। कर्मचारी भी घर के स्वाद का अनुभव पाएंगे। फूड वैन एसएचजी की चार महिलाएं मिलकर संचालित कर रही हैं। वर्तमान में प्रोजेक्ट उन्नति के…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। ईवीएम से चुनाव संपन्न कराया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि कुल 1 लाख 258 पदों पर चुनाव होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 31041 है, जिसमें से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 7128 है। जबकि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2161 निर्धारित की गई है। नगरीय निकाय का चुनाव एक चरण में किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निकाय तीन…
