Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। एनकेएच कोरबा में जॉइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ा लाभ मिल रहा है। अस्पताल में नवीनतम तकनीक का उपयोग करके जॉइंट रिप्लेसमेंट की सर्जरी की जा रही है, जिससे मरीजों को जल्दी और प्रभावी इलाज मिल रहा है। 5 वर्षों के असहनीय पीड़ा से मुक्ति मिली हाल ही में, 74 वर्षीय गजराज सिंह रायगढ़ निवासी का एनकेएच कोरबा में सम्पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण (टोटल नी रिप्लेसमेंट) सफलतापूर्वक किया गया है। श्री सिंह पिछले 4-5 वर्षों से अपने बाएं घुटने…
Kendriya Vidyalaya Admission Process: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं। ऐसे में कई सवाल निकलकर सामने आते हैं। जैसे केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है? केवीएस में एडमिशन पाने के लिए उम्र (KVS Admission Age Details) क्या होनी चाहिए? केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए और केवीएस में एक साल की फीस कितनी है? इन सभी सवालों के जवाब यहां देख सकते हैं। What is KVS: क्या है केंद्रीय विद्यालय? केंद्रीय विद्यालय को केवीएस के नाम से भी जाना जाता है। यह स्कूल केंद्र सरकार के…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक 49 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है, इस शख्स पर एक होम बायर्स से 30 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा (EOW) ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो होम बायर्स को ही सिर्फ ठगता था. दिल्ली-एनसीआर के एक बड़े रिएल एस्टेट कंपनी से जुड़ा यह शख्स बीए तक पढ़ा है. लेकिन, यह शख्स सैकड़ों लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर करोड़ों रुपये एक ही झटके में ठग लिए. 49 साल के इस शख्स ने ग्रेजुएशन करने के बाद एक…
आज का राशिफल : 22 जनवरी दिन बुधवार को ग्रह गोचर का आकलन करने से मालूम होता है कि, चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में हो रहा है। जहां चंद्रमा के आगे पीछे खाली घर होने से केमद्रुम नामक प्रतिकूल योग बन रहा है जबकि सूर्य के दोनों तरफ दो शुभ ग्रह बुध और शुक्र विराजमान होकर शुभ फलदायी उभयचरी योग बना रहे हैं। ऐसे में कल का दिन तुला, कुंभ और मीन राशि के लिए तो कुल मिलाकर शुभ रहेगा लेकिन केमद्रुम योग के प्रभाव से कई राशियों को परेशानी भी होगी। जानें मेष से मीन तक…
महाराष्ट्र नागपुर/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कन्हान थाना क्षेत्र के पटेलनगर में रहने वाली छह महिलाएं कार से बार-बार अयोध्या-मथुरा-गोरखपुर और वाराणसी आती थीं. महिलाएं अपनी कार से करीब 800 किलोमीटर का सफर करके आती थीं. अयोध्या में 6 माह गुजारने के बाद महिलाएं गोरखनाथ मंदिर मेले के लिए गोरखपुर पहुंचीं. लेकिन यहां कैंट थाना पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने ऐसी कहानी सुनाई कि पुलिस भी सन्न रह गई. गोरखपुर की कैंट थाना पुलिस ने झांसा देकर गहने चुराने और लूटपाट करने वाले ‘सुनहरी गिरोह’ के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया…
छत्तीसगढ़ जशपुर/स्वराज टुडे: जशपुर जिले में बर्बरता और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पति ने मृतिका के साथ रूह कंपा देने वाली बर्बरता की. आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के मुताबिक, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे. यहां से लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद…
मध्यप्रदेश इंदौर/स्वराज टुडे : लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है, जिन्होंने भारतीय समाज में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, हमेशा से यही बात कही जाती रही है, कि महिला ही पीड़िता होती है। लेकिन अब लगातार शादीशुदा युवक आत्महत्या कर रहे है, ऐसे में सामाजिक परिवेश और न्यायपालिका की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े होना लाजिमी है । ये मामला इंदौर जिले के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी…
छत्तीसगढ़ रायगढ़/स्वराज टुडे: सारंगढ़ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है! स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभाग के सरकारी वाहन की चपेट में आने से एक आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक आरक्षक का नाम उमेश कुर्रे बताया जा रहा है। यह हादसा सारंगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जहां वाहन की टक्कर से उमेश कुर्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस हादसे से…
कर्नाटक बेल्लारी/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेल्लारी शहर में कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) प्रशासनिक कार्यालय के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने जादू-टोना किया, जिसे देखकर KMF के कर्मचारी भी हैरान रह गए. ये काला जादू किसने और कब किया, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. KMF घाटे में चल रहा है, जिस वजह से ऑफिस से 50 लोगों को निकालने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं में से किसी कर्मचारी ने ऐसा किया. दरअसल ये घटना कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ऑफिस के सामने की है, जहां कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के सामने काली गुड़िया, बड़ा…
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में अब तक मिले 20 शव. 1000 से अधिक जवानों ने 60 नक्सलियों को घेरा, ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़ गरियाबंद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है और माना जा रहा है कि अभी और शव मिल सकते हैं। वहीं, नक्सली अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। 60 से अधिक नक्सलियों के घेरे जाने की खबर है।छत्तीसगढ़ और ओडिशा के 1000 से अधिक जवान अभियान में जुटे हैं। सोमवार शाम को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों के शव मिले। कुछ की पहचान होना बाकी है। मारे गए…
