Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा के अजीत साहू बने मिस्टर सेंट्रल इंडिया 2026; मेहनत, जुनून और ईमानदारी की पेश की मिसाल
    Featured

    कोरबा के अजीत साहू बने मिस्टर सेंट्रल इंडिया 2026; मेहनत, जुनून और ईमानदारी की पेश की मिसाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260109 180011 1681
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में ममता ब्यूटी स्टूडियो व स्टार स्टूडियो द्वारा आयोजित सेंट्रल इंडिया मॉडलिंग शो 2026 का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस शो की मिस्टर कैटिगरी में कोरबा के युवा अजीत साहू ने अपने व्यक्तित्व, कॉन्फिडेंस और दमदार प्रस्तुति के दम पर मिस्टर सेंट्रल इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीत लिया।

    IMG 20260109 WA0345 IMG 20260109 WA0351

    आदिवासी और छत्तीसगढ़ी थीम ने जीता दर्शकों का दिल

    शो की थीम छत्तीसगढ़ी एवं आदिवासी संस्कृति पर आधारित रही, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। अजीत साहू ने थीम को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करते हुए निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया।

    एंकरिंग से मॉडलिंग तक – अजीत का प्रेरणादायी सफर

    कोरबा निवासी अजीत साहू एक प्रोफेशनल एंकर हैं और Best Anchor of The Year 2024 का खिताब उनके नाम है। दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, रांची, पटना, मुंबई और नागपुर जैसे कई बड़े शहरों में नेशनल लेवल पर शो होस्ट कर वे एंकरिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

    अजीत बताते हैं— “जब भी मैं शो में एंकरिंग करने जाता था तो मॉडल्स को मिलने वाला सम्मान देखकर मेरे भीतर भी मॉडलिंग का जुनून पैदा हुआ। मुझे लगा कि मुझे भी मंच पर खड़े होकर एक बड़ा खिताब जीतना है।”

    IMG 20260109 WA0349 IMG 20260109 WA0353

    हार ने बनाया जीत का रास्ता

    पिछले वर्ष Mr. CG Icon शो में अजीत सिर्फ 4 अंकों से 1st Runner-up रहे थे। यह हार उनके लिए प्रेरणा बन गई और उन्होंने बड़े मंच पर जीत हासिल करने की ठान ली। लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने इस वर्ष अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    परिवार, समर्थकों और ऑर्गनाइज़र्स को दिया जीत का श्रेय

    अपनी जीत के बाद अजीत साहू ने कहा— “मैं अपनी जीत का श्रेय अपने परिवार, अपने समर्थकों और उन सभी लोगों को देता हूँ जिन्होंने मेरे सफर में मेरा हौसला बढ़ाया।”

    उन्होंने इवेंट की ऑर्गनाइज़र ममता पटेल और कमल सारथी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा— “यह शो सौ प्रतिशत ईमानदारी से होता है, इसलिए ममता दीदी के ऊपर बच्चों और प्रतिभागियों का भरोसा बना हुआ है। दूर-दूर से लोग उनके शो में भाग लेने आते हैं। ऐसा मंच देने के लिए मैं ममता दीदी का दिल से धन्यवाद करता हूँ।”

    अब फिल्मों की ओर बढ़ाना चाहते हैं कदम

    अजीत साहू ने बताया कि अब वे एंकरिंग और मॉडलिंग के साथ फिल्मों में भी काम करने का इरादा रखते हैं— “अगर अच्छा प्लेटफ़ॉर्म मिलता है तो मैं एक्टिंग लाइन में भी जरूर कदम रखना चाहूँगा।”

    यह भी पढ़ें: महिला कोच के साथ अश्लील वीडियो से हिला खेल जगत! इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ गहरी साजिश ?

    यह भी पढ़ें: कोरबा सहित 18 जिलों में शीतलहर का जारी किया गया यलो अलर्ट, अपनी सुरक्षा का ऐसे रखें ध्यान, जानें किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा खतरा

    यह भी पढ़ें: 5 साल के अफेयर के बाद की शादी, पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दरोगा बनाया, अब उसी ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया केस, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.