Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जहर खाकर भाई-बहन पटना जंक्शन पहुंचे, CCTV में लड़खड़ाते दिखे; दोनों ने तोड़ा दम, दिल को झकझोर देगी इनकी कहानी
    Featured

    जहर खाकर भाई-बहन पटना जंक्शन पहुंचे, CCTV में लड़खड़ाते दिखे; दोनों ने तोड़ा दम, दिल को झकझोर देगी इनकी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6923475841765311553019f575df41796d2eb9798b43e8912c1878e8a2221a364eb6c759faae5482ab7dc4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पटना जंक्शन के पास भाई-बहन जहर खाकर घूमते रहे. फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई. सीसीटीवी फुटेज में दोनों लड़खड़ाते दिखे. तत्काल उन्हें पटना के पीएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई. दोनों की पहचान गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी दिनेश राय और उसकी बहन गोल्डी राय के रूप में हुई है.

    जानकारी के अनुसार, दोनों भाई-बहन ने पटना के गांधी मैदान इलाके के पास किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था. जहर खाने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और वे अचेत होकर मैदान में गिर पड़े. इसके बाद किसी तरह वे पटना जंक्शन पहुंचे, जहां उनकी तबीयत और भी खराब हो गई. पटना जंक्शन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

    मां का पहले ही हो चुका है निधन

    दिनेश और गोल्डी बचपन से ही कठिन परिस्थितियों में जी रहे थे. उनकी मां का निधन पहले ही हो चुका था. पिता भी बच्चों की जिम्मेदारी से दूर हो गए थे. ऐसे में उनके चाचा और चाची ने भाई-बहन को अपने घर में शरण देकर पालन-पोषण किया. लेकिन जब दोनों धीरे-धीरे बड़े हुए, तो कथित रूप से उनके व्यवहार और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर तनाव बढ़ता गया. परिवार ने उन पर जिम्मेदारी उठाने से इनकार कर दिया और उन्हें घर से बेदखल कर दिया.

    घर से निकाल दिए जाने के बाद दिनेश और गोल्डी राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे. बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी, बेरोजगारी और जीवन में लगातार मिल रही उपेक्षा ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद कमजोर कर दिया था. सामाजिक और पारिवारिक सहयोग की कमी ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया. इन परिस्थितियों से हताश होकर दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा, ऐसा प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें :  IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    पुलिस घटना की जांच में जुटी

    पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी बाकी है. जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. दोनों के किराए के मकान, मोबाइल फोन और उनके संपर्कों की भी छानबीन की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किसी ने उन्हें इस कदम के लिए उकसाया तो नहीं, या यह पूरी तरह से मानसिक तनाव के चलते लिया गया निर्णय था. पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी तथ्यों को जोड़कर जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम रूप से कारणों का खुलासा किया जाएगा.

    यह भी पढ़ें: दर-दर की ठोकर खा रहे किसान, 35 दिनों से लगा रहे करतला तहसील के चक्कर, बिना मौके पर गए पटवारी ने धान फ़सल को बता दिया मूंगफली !

    यह भी पढ़ें: OMG: बिहार के सीतामढ़ी में 8000 HIV मरीज, अब 400 से ज्यादा नाबालिग बच्चे भी संक्रमित

    यह भी पढ़ें: डांस करने में मग्न था दूल्हा, गुस्साए दुल्हन के पिता ने मेहमान बने दूसरे युवक से करा दी बेटी की शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026

    MP में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 2317 पोस्ट पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026

    April 3, 2026

    Bhind: महिला की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, आत्महत्या का रूप देने की साजिश को पुलिस ने किया फेल

    April 3, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026786 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026641 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026635 Views
    Don't Miss

    राशिफल 4 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 4, 2026

    आज का राशिफल: आज 04 अप्रैल का यह विशेष दिन वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया के…

    Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    April 4, 2026

    Kabirdham: 16 वर्षीय नाबालिग किशोर से दुष्कर्म करने वाली महिला गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Korba: 5 लाख लूट का मामला निकला फर्जी, कर्मचारी ने ही पैसा गबन करने की नीयत से पुलिस के सामने बनायी थी लूट की झूठी कहानी

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.