Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    May 31, 2026

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर एक ग्रामीण ने पत्नी के साथ अनाचार कर हत्या का लगाया गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    Featured

    Korba: जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर एक ग्रामीण ने पत्नी के साथ अनाचार कर हत्या का लगाया गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 16, 2026Updated:April 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260416 WA0011
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर एक ग्रामीण ने पत्नी के साथ अनाचार कर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व में की गई शिकायत के बाद केवल एक आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। प्रकाश चंद जाखड़ वर्तमान में पोड़ी उपरोड़ा जनपद उपाध्यक्ष हैं।

    पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी रह चुके हैं। जिन पर यह गंभीर आरोप लगा है। मामले की शिकायत गनपत सिंह मरकाम पिता गोपाल सिंह मरकाम निवासी ग्राम कुम्हारीसानी थाना पसान ने की है। गनपत का आरोप है कि उसके चाचा इतवार सिंह निवासी ग्राम सिर्री थाना पसान की मृत्यु हो जाने से उनका दशगात्र कार्यक्रम 21 फरवरी को ग्राम सिर्री में होना था। जहां उसकी पत्नी जयकुंवर भाभी लीलावती के साथ शामिल होने गई थी। वहां से भाभी लीलवती अपने मायके ग्राम अमलीबहरा चली गई। 24 फरवरी को जब भाभी घर वापस आई तो उससे पूछने पर पता चला कि 22 फरवरी को जयकुंवर अपने घर कुम्हारीसानी आने के लिये सिर्री से निकली थी, परंतु 24 फरवरी तक घर वापस नहीं पहुंची।उसके बाद उसने अपनी पत्नी जयकुंवर को जगह-जगह खोजा, परंतु नहीं मिली। 26 फरवरी को थाना पसान एवं मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि सुखरी तालाब रानी सागर पसान के पास किसी महिला की लाश पड़ी हुई है। जाकर देखने पर पता चला कि उक्त लाश उसकी पत्नी जय कुंवर की है।

    शव के पोस्टमार्टम के पश्चात् अंतिम क्रिया के पूर्व शव को नहलाते समय देखा कि शव के पेशाब के रास्ते तथा गुप्तांग के बगल पर काफी मात्रा में खून लगा हुआ है। जिससे उसे शंका हुई की उसकी पत्नी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई है। गांव में ही उसे ये जानकारी मिली थी उसकी पत्नी प्रकाश चंद जाखड़ के घर के पास उतरी थी तथा सुखदेव सिंह करियाम मोटर सायकल से रेकी कर रहा था। तब उनके द्वारा प्रकाशचंद्र जाखड़ के घर के बाहर लगे हुए सी.सी. कैमरे को देखने हेतु उससे बोला गया। तब उसके द्वारा गाली गलौच करते हुए उन लोगों को वहां से भगा दिया गया। जिससे उन लोगों को शंका हुई कि उक्त अपराध में प्रकाशचंद्र जाखड़ भी मिला हुआ है। अन्य सी. सी. कैमरे की रिकार्डिंग में सुखदेव करियाम अपनी मोटर सायकल में उसकी पत्नी को बैठाकर लेकर जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  न्यूरो सर्जन डॉ दिविक मित्तल ने बिना वेंटिलेटर व ऑपरेशन के किया सिर पर लगे चोट का उपचार, मरीज को मिली नई जिंदगी

    गनपत का आरोप है कि उन्हें यह भी जानकारी प्राप्त हई है कि सुखदेव सिंह के साथ पवन सिंह मरकाम, शंकर नेटी, प्रकाशचंद जाखड़, कपिल करियाम ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है,  परंतु थाना पसान, पुलिस अधीक्षक कोरबा के समक्ष शिकायत किए जाने के बावजूद भी उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही न कर केवल सुखदेव करियाम को आरोपी दर्शाकर उसके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

    पीड़ित का कहना है कि प्रकाशचंद जाखड़ पसान का एक पैसे वाला रसूखदार व्यक्ति है तथा उसकी पूर्व में भी कई आपराधिक गतिवधियों में संलिप्तता रही है। वह पूरे गांव वालों को डरा के रखता है तथा उसके विरूद्ध शिकायत किये जाने से मेरे तथा उसके परिवार को जान का खतरा है। पीड़ित का कहना है कि अगर इस बीच उसे या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटनाकारित होती है तो उसकी समस्त जवाबदारी प्रकाशचंद्र जाखड़ एवं उनके सहयोगियों की होगी। पीड़ित ने शिकायत की जांच करा समस्त आरोपीगणों के विरूद्ध विधि अनुसार कानूनी कार्यवही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: अमरावती ब्लैकमेल कांड: जानिए कैसे 19 साल के अयान ने 150 से ज्यादा हिन्दू नाबालिग लड़कियों को बनाया शिकार, गुस्साए लोगों ने शहर बंद का किया ऐलान तो प्रशासन ने आरोपी के घर पर चलाया बुलडोजर

    यह भी पढ़ें: दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर

    यह भी पढ़ें: Ambikapur: प्रेमिका पर दूसरे से अफेयर का था शक, गुस्साए प्रेमी ने पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, पढ़िए रूह कंपा देनी वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  देश में 47,000 बच्चे लापता ! SC का पुलिस को आदेश- 'गुमशुदगी की खबर मिलते ही तुरंत दर्ज हो FIR'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    May 31, 2026

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,578 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,011 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026894 Views
    Don't Miss

    बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    May 31, 2026

    मध्यप्रदेश उज्जैन/स्वराज टुडे: गांव में बिजली गुल होना बड़ी आम बात है। लेकिन मध्य प्रदेश…

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.