Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026

    November 27, 2026

    राशिफल 27 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 27, 2026

    टूट गया भारत का सपना, एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह हराकर किया बाहर

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026
    Featured

    शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    swaraj govt job
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पटना/स्वराज टुडे: बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे स्नातक पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर बहाली का विज्ञापन जारी कर दिया है।

    इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर निर्धारित की गई है। आयोग ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 16/2026 जारी किया है।

    खास बात यह है कि आयोग ने इससे पहले 22 अगस्त 2025 को जारी विज्ञापन संख्या 87/2025 को रद्द कर दिया है। अब नई विज्ञापन संख्या के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।

    AEDO के पदों के लिए पे-लेवल 5 निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 रुपये मूल वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के नियमों के अनुसार समय-समय पर लागू वेतन पुनरीक्षण और अन्य देय सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

    कुल 935 रिक्तियों को विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 374, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 93, अनुसूचित जाति के लिए 150 और अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद रखे गए हैं। वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 168, पिछड़ा वर्ग के लिए 112 और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 28 पद निर्धारित हैं।

    महिलाओं को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिसके तहत कुल 319 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए दो प्रतिशत आरक्षण के तहत 19 पद आरक्षित हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब... अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

    आयोग के विज्ञापन के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 को अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष निर्धारित की गई है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं तथा अनारक्षित महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिलाओं को अधिकतम 42 वर्ष तक आवेदन करने की छूट मिलेगी।

    इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विज्ञापन संख्या 16/2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण और जरूरी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ना जरूरी है। आवेदन और परीक्षा शुल्क का भुगतान निर्धारित समयसीमा के भीतर ही करना होगा।

    यह भी पढ़ें: टूट गया भारत का सपना, एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह हराकर किया बाहर

    यह भी पढ़ें: शहर हमारा है, इसे सुंदर और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी भी हमारी है – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    यह भी पढ़ें: अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 27 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 27, 2026

    टूट गया भारत का सपना, एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह हराकर किया बाहर

    November 27, 2026

    शहर हमारा है, इसे सुंदर और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी भी हमारी है – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    November 27, 2026

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    November 24, 2026

    राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,431 Views
    Don't Miss

    शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026

    November 27, 2026

    पटना/स्वराज टुडे: बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे स्नातक पास युवाओं के लिए…

    राशिफल 27 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 27, 2026

    टूट गया भारत का सपना, एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका ने बुरी तरह हराकर किया बाहर

    November 27, 2026

    शहर हमारा है, इसे सुंदर और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी भी हमारी है – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.