▪️ व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील संदेश व फोटो भेजकर पीड़िता एवं उसके परिजनों को कर रहा था परेशान।
▪️ सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र, थाना सिविल लाइन की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बलौदाबाजार में दी दबिश।
▪️ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
कोरबा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से निकाल दिए जाने के पश्चात आरोपी पति द्वारा व्हाट्सएप एवं फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उसे तथा उसके परिजनों को लगातार अश्लील एवं आपत्तिजनक संदेश और फोटो भेजकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा था। साथ ही आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 704/2026, धारा 79, 296 बीएनएस एवं धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
प्रकरण में आईटी एक्ट की धाराएं संलग्न होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम विवेचना एवं निराकरण हेतु सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र, थाना सिविल लाइन की टीम को लगाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव एवं सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी तथा स्टाफ द्वारा साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबरों की सीडीआर एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खोरसीनाला, पनगांव, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं प्रकरण से संबंधित व्हाट्सएप चैट तथा इंस्टाग्राम संदेशों के स्क्रीनशॉट जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
अश्थेश्वर रात्रे पिता मनाराम रात्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम खोरसीनाला पनगांव, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़)।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड स्वीकृत होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।
कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील एवं गंभीर है। सोशल मीडिया अथवा डिजिटल माध्यमों से महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने, उनकी छवि धूमिल करने एवं धमकी देकर प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में पीड़िता की पहचान एवं निजता गोपनीय रखी जाती है।
यह भी पढ़ें: बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित
यह भी पढ़ें: Raipur: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
यह भी पढ़ें: New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

Editor in Chief





















