Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव
    Featured

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261120 WA0054
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भव्य श्रृंगार, संगीतमय अखंड ज्योत पाठ, भजन संध्या एवं छप्पन भोग का होगा आयोजन

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कार्तिक शुक्ल पक्ष की पावन द्वादशी (बड़ी बारस) के अवसर पर दिनांक 21 नवम्बर 2026, शनिवार को कोरबा के श्री सप्तदेव मंदिर में श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर में बाबा श्याम का मनोहारी एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

    राजस्थान के खाटू धाम में उमड़ता है लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब

    विदित हो कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी अर्थात बड़ी बारस का श्री खाटू श्याम भक्तों के लिए विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। राजस्थान स्थित विश्वविख्यात श्री खाटू श्याम धाम में इस पावन अवसर पर प्रतिवर्ष विशाल धार्मिक मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं। इसी धार्मिक परंपरा एवं श्रद्धाभाव के अनुरूप श्री सप्तदेव मंदिर में भी यह उत्सव विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

    बाबा श्याम का होगा भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

    इस विशेष अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर परिसर स्थित श्री श्याम दरबार में बाबा श्याम का अत्यंत आकर्षक, मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। बाबा के इस विशेष स्वरूप के दर्शन वर्ष में इसी पावन अवसर पर होते हैं, जिसके दर्शन के लिए श्याम भक्तों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा रहती है।

    रायपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायकों की होगी संगीतमय प्रस्तुति

    जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 2:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक श्री श्याम दरबार में संगीतमय श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस भक्तिमय आयोजन में भजनों की मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देने के लिए रायपुर से सुप्रसिद्ध भजन गायक तरुण सोनी एवं शुभम गोयल एंड पार्टी को आमंत्रित किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले मधुर श्याम भजनों से मंदिर परिसर भक्तिरस से गुंजायमान होगा तथा श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में भावविभोर होकर झूमेंगे।

    यह भी पढ़ें :  छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएँ

    छप्पन भोग एवं भव्य महाआरती के साथ होगा जन्मोत्सव का समापन

    धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सायं 7:00 बजे बाबा श्याम को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात भव्य महाआरती संपन्न होगी तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

    सपरिवार पधारकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें – अशोक मोदी

    श्री सप्तदेव मंदिर परिवार के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्याम भक्तों से सादर आग्रह किया है कि वे इस पावन जन्मोत्सव में अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचें। बाबा श्याम के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर, अखंड ज्योत पाठ एवं भजन संध्या में सहभागी बनें तथा छप्पन भोग एवं महाआरती का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

    आइए, इस पावन अवसर पर मिलकर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाएं और उनके श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    यह भी पढ़ें: बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा, अचानक हुई बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह

    यह भी पढ़ें: ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    November 20, 2026

    बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा, अचानक हुई बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह

    November 20, 2026

    राशिफल 20 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 20, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ का कहर: वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

    November 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,097 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 के अंतर्गत ऑनलाइन क्रिकेट…

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    November 20, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.