छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विमल साहू जी का आकस्मिक निधन दिनांक 16.11.2026 दिन सोमवार को हो गया था । वो दो-तीन दिन से बीमार चल रहे थे। वे स्व. श्री बद्रीप्रसाद साहू जी के सुपुत्र एवं
रश्मि साहू व आशुतोष साहू के पिता थे। सोमवार को ही पौड़ीबहार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं समेत शहर के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। जिला अधिवक्ता संघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने समस्त अदालती काम काज को एक दिन के लिए बंद कर रखा और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
दस दिनों के भीतर संघ के तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का निधन अत्यंत दुखद एवं विचलित करने वाला – धनेश कुमार सिंह
अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ के लिए पिछले दस दिनों के भीतर तीन वरिष्ठ सदस्यों का निधन अत्यंत दुखद, पीड़ादायक एवं विचलित करने वाला है।
दिनांक 07 नवंबर 2026 को संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता व नोटरी उपेंद्र वर्मा जी, दिनांक 12 नवंबर 2026 को संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामलाल टंडन जी तथा दिनांक 16 नवंबर 2026 को संघ के वरिष्ठ सदस्य विमल साहू जी का निधन हो जाना अधिवक्ता संघ के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दुखद अवसर पर वे दिवंगत अधिवक्ताओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Editor in Chief





















