Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026

    Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित

    November 17, 2026

    IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित
    Featured

    Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20261117 080839 9274
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    चौपाटी संचालन के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही

    रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड क्षेत्र में रात्रिकालीन चौपाटियों के संचालन से उत्पन्न हो रही यातायात बाधा, अव्यवस्थित पार्किंग, गंदगी एवं अन्य अव्यवस्थाओं को दूर कर सुगम यातायात एवं बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को शाम 05:00 बजे यातायात सभागार में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर, एम.जी. रोड व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक श्री रामकुमार बर्मन एवं श्रीमती स्नेहिल साहू, एसीपी श्री रमेश येरेवार, नगर निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन-2 कमिश्नर श्री पी.डी. घृतलहरे, ई.ई. श्री आशुतोष सिंह, व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र तलरेजा सहित संबंधित अधिकारी एवं चौपाटी संचालक उपस्थित रहे।

    बैठक में ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा द्वारा एम.जी. रोड में चौपाटी संचालन के लिए पूर्व में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर एवं महापौर द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्त चौपाटियां केवल रात्रि 09:00 बजे से 01:00 बजे तक ही संचालित होंगी तथा स्थायी दुकानों के शटर बंद होने के पश्चात ही संबंधित स्थान पर चौपाटी लगाई जाएगी। किसी भी स्थायी दुकानदार पर दुकान बंद करने के लिए दबाव बनाना अथवा विवाद करना स्वीकार्य नहीं होगा।

    चौपाटी संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास की स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वयं निभाने, गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा संचालन समाप्त होने के पश्चात निर्धारित स्थान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार ग्राहकों के बैठने के लिए सड़क एवं फुटपाथ पर कुर्सी-टेबल लगाने तथा सार्वजनिक आवागमन क्षेत्र में अतिक्रमण करने पर रोक लगाई गई है।

    यह भी पढ़ें :  पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    ग्राहकों के दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करना संबंधित चौपाटी संचालकों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। किसी भी स्थिति में मुख्य सड़क अथवा यातायात बाधित करने वाले स्थान पर वाहन खड़े नहीं कराए जाएंगे।

    बैठक में बताया गया कि कुछ संचालकों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग, कुर्सी-टेबल लगाने, गंदगी फैलाने तथा स्थायी दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान करने जैसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इससे व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं आम राहगीरों को असुविधा के साथ यातायात संचालन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

    नगर निगम अधिकारियों से स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन की नियमित निगरानी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। व्यापारी संघ से भी सभी पक्षों के बीच समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा की गई।

    बैठक में चौपाटी संचालकों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया गया। अंत में सभी संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन, अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग अथवा गंदगी फैलाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकतानुसार संबंधित अस्थायी चौपाटी को स्थायी रूप से बंद कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

    पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा स्पष्ट किया गया कि एम.जी. रोड में चौपाटियों का संचालन नागरिकों की सुविधा, स्थायी व्यापारियों के हित, स्वच्छता एवं सुगम यातायात को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    यह भी पढ़ें: IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    यह भी पढ़ें: Korba: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

    यह भी पढ़ें: Korba: खबर वायरल होने के बाद जागा खाद्य विभाग, जाँच के लिए सैंपल लेकर बन्द कराया मुरली होटल, सांभर में मिला था कीड़ा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026

    IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    November 17, 2026

    दुनिया के 500 प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची जारी, इनमें भारत के 22 मुसलमान भी शामिल, जानिए किसे मिली जगह

    November 17, 2026

    Korba: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

    November 16, 2026

    Bilaspur: नाबालिग बच्ची का गर्भपात कराने एवं भ्रूण को नष्ट करने वाली महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह गिरफ्तार

    November 16, 2026

    ₹1 से सगाई, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध और किन्नरों के नेग की राशि तय, शादी-पार्टियों पर राजपूत समाज के 21 कड़े नियम

    November 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,091 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,567 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,429 Views
    Don't Miss

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026

    आज का राशिफल: आज 17 नवंबर का दिन चंद्रदेव की चाल से तय होगा, जो…

    Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित

    November 17, 2026

    IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    November 17, 2026

    दुनिया के 500 प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची जारी, इनमें भारत के 22 मुसलमान भी शामिल, जानिए किसे मिली जगह

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.