Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Jabalpur: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए कॉलेज छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    November 7, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बधाई देते हुए दी हार्दिक शुभकामनाएं

    November 7, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार…..पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Jabalpur: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए कॉलेज छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
    Featured

    Jabalpur: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए कॉलेज छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    06pr02gw
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    जबलपुर/स्वराज टुडे: कुंडम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम सामने आया है। दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए एक कॉलेज छात्र की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात कुंडेश्वर मंदिर से लौटते समय हुई, जहां आधा दर्जन युवकों ने छात्र को रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। अचानक हुए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 19 वर्षीय आकाश उर्फ अक्कू निवासी ग्राम हल्का बोदा, जिला कटनी के रूप में हुई है। वह जबलपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह अपने गांव आया हुआ था। गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ कुंडम स्थित कुंडेश्वर मंदिर घूमने गया था। मंदिर से वापस लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और विवाद शुरू कर दिया।

    मड़ई मेले में हुए विवाद का लिया बदला

    पुलिस के मुताबिक, आकाश का कुछ समय पहले गांव में आयोजित मड़ई मेले के दौरान कुंडम निवासी प्रीतम मार्को से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। गुरुवार को आकाश के कुंडम पहुंचने की जानकारी मिलने पर प्रीतम अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों ने रास्ते में आकाश को रोककर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद दोस्त अचानक हुए हमले से घबराकर अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकले।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आकाश को 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से कुंडम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

    3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंडम पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपी प्रीतम मार्को सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से मृतक के परिजनों और क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल है।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शांतनु भामरे ने अपने महिला मित्र तारा (शिवतारा) खोडके पर लगाया ठगी का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

    यह भी पढ़ें: Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    यह भी पढ़ें: OBC Creamy Layer विवाद में फंसे 958 नए IAS-IPS अफसर! ट्रेनिंग पर क्यों लगी रोक, किस फैसले का है इंतजार?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बधाई देते हुए दी हार्दिक शुभकामनाएं

    November 7, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार…..पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

    November 6, 2026

    प्रेस क्लब कोरबा के कार्यकारणी ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन..कहा डिजिटल मिडिया की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने और अनाधिकृत लोगों द्वारा अपने वाहनों में प्रेस लिखवाने वालो पर हो कार्रवाई…

    November 6, 2026

    कटघोरा की आगजनी से भी नहीं लिया सबक! महेशपुर में नियमों को ताक पर रखकर पटाखा कारोबार, क्या बड़े हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार अफसर

    November 6, 2026

    भारतीय डाक हमारी परंपरा, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक – धनेश कुमार सिंह

    November 5, 2026

    बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शांतनु भामरे ने अपने महिला मित्र तारा (शिवतारा) खोडके पर लगाया ठगी का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

    November 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,074 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,562 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Jabalpur: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए कॉलेज छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    November 7, 2026

    मध्यप्रदेश जबलपुर/स्वराज टुडे: कुंडम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम सामने आया है।…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बधाई देते हुए दी हार्दिक शुभकामनाएं

    November 7, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार…..पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

    November 6, 2026

    प्रेस क्लब कोरबा के कार्यकारणी ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन..कहा डिजिटल मिडिया की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने और अनाधिकृत लोगों द्वारा अपने वाहनों में प्रेस लिखवाने वालो पर हो कार्रवाई…

    November 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.