Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026

    एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: आबकारी टीम के साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
    Featured

    Korba: आबकारी टीम के साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261104 WA0031
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ▪️ अवैध महुआ शराब की जब्ती के दौरान शासकीय कार्य में उत्पन्न की थी बाधा

    ▪️ आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर ग्रामीणों को एकत्रित करने का किया था प्रयास

    ▪️ थाना उरगा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

    कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 02.11.2026 को आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दशरथभाठा (बैगचुलभाठा), पंचायत पताढी निवासी जीवन उरांव द्वारा अपने घर एवं बाड़ी में बिक्री हेतु भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम शासकीय वर्दी में गवाहों के साथ मौके पर पहुंची तथा विधिवत तलाशी लेने पर जीवन उरांव के कब्जे से कुल 13 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब बरामद की गई।

    शासकीय कार्य में बाधा डालकर आबकारी टीम के साथ की मारपीट

    आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब जब्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जीवन उरांव को अपने साथ ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान उसकी पत्नी सरस्वती उरांव एवं रिश्तेदार बुन्दकुंवर उरांव द्वारा कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की गई। दोनों महिलाओं ने आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा प्रशिक्षु महिला उपनिरीक्षक शुभांगी तिवारी एवं आरक्षक रोचक देवांगन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इतना ही नहीं, दोनों आरोपियों द्वारा जोर-जोर से चिल्लाकर ग्रामीणों को एकत्रित करने एवं आबकारी टीम को घेरने का प्रयास भी किया गया।

    उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

    आबकारी विभाग की लिखित रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 608/2026, धारा 221, 132, 121, 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उरगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 03.11.2026 को दोनों आरोपी महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता

    1. बुन्दकुंवर उरांव, पति राजाराम उरांव, उम्र 45 वर्ष, निवासी दशरथभाठा, पताढी, थाना उरगा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।

    2. सरस्वती उरांव, पति जीवन उरांव, उम्र 25 वर्ष, निवासी दशरथभाठा (बैगचुलभाठा), पंचायत पताढी, थाना उरगा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)। मूल निवासी – गुच्चकुलिया, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती।

    यह भी पढ़ें: Raipur: जीजा के सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाला सगा साला गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    यह भी पढ़ें: Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    यह भी पढ़ें: जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026

    एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    November 4, 2026

    Korba: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026

    Mumbai: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक साथ नज़र आयेंगे ‘नोटिस’ में…..!

    November 4, 2026

    अभिलेखों में दर्ज जवाहरलाल नेहरू चौक पर जवाहरलाल नेहरू की ही प्रतिमा स्थापित हो – धनेश कुमार सिंह

    November 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,066 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,558 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    मध्य प्रदेश सागर/स्वराज टुडे: सागर जिले के देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की…

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026

    एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    November 4, 2026

    Korba: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.