छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कोरबा द्वारा राज्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 02 नवंबर 2026 को सायं 7 बजे से डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन थियेटर, घंटाघर चौक कोरबा में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री मान. श्री लखन लाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत करेंगी।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रेमचंद पटेल, विधायक फूलसिंह राठिया, विधायक तुलेश्वर मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता जायसवाल उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर जिला कोरबा ने बताया कि राज्योत्सव में सायं 4 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सायं 7 बजे से प्रसिद्ध लोकगायक सुनील सोनी द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही स्थल पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और विभिन्न विभागों के विकास कार्यों पर आधारित विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

Editor in Chief

