छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कोरबा के रजगामार क्षेत्र में दिनांक 19/10/2026 को लगभग 6 वर्ष की एक मासूम नाबालिग बालिका घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। दिनांक 22/10/2026 को बालिका का शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ के पास बरामद होने की जानकारी प्राप्त हुई। शव को जिला चिकित्सालय, कोरबा की मर्चुरी में रखा गया है तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रस्तावित है।
यह घटना अत्यंत हृदयविदारक, संवेदनशील एवं गंभीर प्रकृति की है। इतनी कम उम्र की बच्ची की इस प्रकार संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने से पूरे क्षेत्र में शोक, आक्रोश एवं भय का वातावरण है। समाज के लोगों को आशंका है कि बालिका के साथ यौन अपराध कर उसकी हत्या की गई हो सकती है। हालाँकि, इस संबंध में वास्तविक तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं निष्पक्ष पुलिस जाँच से ही स्पष्ट होंगे।
दिनांक 22/10/2026 को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, गैर राजनीतिक संगठन के जिला अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक एवं सदस्यों तथा सतनामी समाज के प्रतिनिधियों द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर घटना की जानकारी ली गई। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा मामले की निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर
यह भी पढ़ें: New Delhi :अब प्राइवेट टीचर भी बनेंगे जनगणना कर्मचारी; आवेदन, सैलरी, काम और कानूनी अधिकार…. जानिए नए नियम

Editor in Chief

