छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जयसिंह अग्रवाल ने भिलाई खुर्द, सीतामणी चौक, पुराना बस स्टैंड, श्रीराम दरबार डीडीएम रोड, आर.पी. नगर फेस-1, एम.पी. नगर एवं शिवाजी नगर स्थित श्री दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति, संस्कार और सामाजिक एकता का भी पर्व है। माँ दुर्गा की आराधना हमें अन्याय और बुराई के विरुद्ध संघर्ष करने तथा सत्य, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि कोरबा की समृद्ध परंपरा हमेशा से आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता की रही है। नवरात्रि के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा कार्यक्रम हमारी इसी सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं।

जयसिंह अग्रवाल ने माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए सभी पर माँ जगदम्बा की कृपा बनी रहने के साथ ही प्रत्येक परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि और कोरबा सहित पूरे क्षेत्र में खुशहाली का वातावरण बना रहने का आशीर्वाद माँगा, । उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी को स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन प्रदान करें।
इस अवसर पर विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, कांग्रेसजन, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: New Delhi :अब प्राइवेट टीचर भी बनेंगे जनगणना कर्मचारी; आवेदन, सैलरी, काम और कानूनी अधिकार…. जानिए नए नियम
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं…रेलवे ट्रैक पर पत्थर बिछे होते हैं, लेकिन मेट्रो ट्रैक पर क्यों नहीं?

Editor in Chief

