👉 नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
रायपुर/स्वराज टुडे: नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रतिबंधित समय में शहर के भीतर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है तथा इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला (IPS)के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल, कमिश्नरेट रायपुर डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के अधिकारी एवं जवान शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर तैनात रहकर भारी वाहनों की आवाजाही पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं तथा देर रात तक रास गरबा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रतिबंधित समय में निषिद्ध किया गया है।
36 भारी वाहनों पर कार्यवाही कर, ₹2.38 लाख का जुर्माना
प्रतिबंध के बावजूद निर्धारित समय में शहर के भीतर प्रवेश करने वाले भारी वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में *नवरात्र पर्व को मद्देनजर रख, प्रतिबंधित मार्गों पर प्रवेश करने वाले 36 भारी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹ 2,38,000 का जुर्माना लगाया गया है।*
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं तथा देर रात तक गरबा आयोजनों में सम्मिलित होते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात को सुगम बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर निगरानी एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर सभी नागरिकों के अपील करती है कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों का शहर में प्रवेश न करें।
यह भी पढ़ें: Korba: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए
यह भी पढ़ें: New Delhi: CJP का विरोध प्रदर्शन जारी, अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?
यह भी पढ़ें: Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

Editor in Chief

