छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त को शिकायत कर स्थल की जांच एवं निर्माण की वैधता स्पष्ट करने की मांग की गई थी। शिकायत के बाद नगर निगम द्वारा मामले की जांच कराई गई।
जांच के दौरान नगर निगम की ओर से जानकारी दी गई कि CSEB विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक रोलर रखने के लिए उक्त स्थान पर शेड का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम से संबंधित अधिकारी असलम खान द्वारा श्री सिंह को जांच के संबंध में जानकारी दी गई तथा मौके के फोटोग्राफ भी साझा किए गए।
अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी वैध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक उपयोग के CSEB ग्राउंड में हो रहे निर्माण की स्थिति एवं उसकी वैधता को स्पष्ट कराना था। शिकायत के बाद नगर निगम द्वारा मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाना स्वागत योग्य है।
उन्होंने कहा कि “सार्वजनिक स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण हो तो उसकी स्थिति स्पष्ट रहनी चाहिए। शिकायत के बाद नगर निगम ने जांच कर यह स्पष्ट किया कि निर्माण CSEB विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक रोलर रखने के लिए शेड के रूप में किया जा रहा है। इससे मामले को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति भी स्पष्ट हुई है।”
श्री सिंह ने नगर निगम द्वारा की गई जांच एवं उपलब्ध कराई गई जानकारी के लिए नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि भविष्य में भी सार्वजनिक स्थलों से संबंधित किसी भी विषय में तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

Editor in Chief

