*अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का जताया आभार
* अशोक मोदी की इस उपलब्धि से कोरबा जिले व अग्र समाज में हर्ष एवं गौरव का वातावरण
कोरबा/स्वराज टुडे: महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर आगामी 11 अक्टूबर, 2026 को श्री अग्रवाल सभा, राजनांदगांव द्वारा एक विशाल एवं भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में कोरबा के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन श्री अशोक मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। राजनांदगांव की पावन धरा पर मुख्य अतिथि बनाए जाने पर संपूर्ण कोरबा जिले में उत्साह और गर्व का माहौल है।
समारोह में शामिल होने से पूर्व श्री अशोक मोदी ने समस्त जिलावासियों, प्रदेशवासियों एवं देश-दुनिया में बसे सभी अग्रवाल समाज व आमजनों को अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इसके साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा करना संपूर्ण समाज के लिए ऐतिहासिक एवं सम्मानजनक निर्णय है।
व्यापारिक नेतृत्व और सामाजिक सरोकार
उल्लेखनीय है कि श्री अशोक मोदी व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं। ‘कृष्णा ग्रुप’ के माध्यम से उन्होंने व्यावसायिक जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान कायम की है। व्यापारिक व्यस्तताओं के बावजूद वे धार्मिक आयोजनों, जनकल्याणकारी अभियानों और सामाजिक गतिविधियों में सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आते हैं। महाराजा अग्रसेन जी के समाजवाद, समानता, सेवा, परस्पर सहयोग और बंधुत्व के सिद्धांतों को धरातल पर साकार करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
विभिन्न प्रांतों में सतत मार्गदर्शन और सम्मान
श्री मोदी के निस्वार्थ सेवाभाव और कुशल नेतृत्व को देखते हुए न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि गोंदिया महाराष्ट्र, संबलपुर ओडिशा जैसे पड़ोसी राज्यों में भी वे जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि होकर जाते हैं. छत्तीसगढ़ के रायगढ़, भाटापारा, शक्ति, जांजगीर, चांपा, बालको, कुनकुरी, पत्थलगांव, शिवरीनारापण सहित अनेक स्थानों पर प्रतिवर्ष जयंती आयोजनों में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है, जहाँ उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से समाज को एक नई दिशा मिलती है।
सर्वत्र हर्ष और बधाई का तांता
अपने उत्कृष्ट विचारों को वास्तविक सेवाकार्यों में बदलने की इसी कार्यशैली के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रवाल संगठन के प्रांतीय चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया है। 11 अक्टूबर के इस प्रतिष्ठित आयोजन में उनकी गरिमामय उपस्थिति की सूचना से ‘समस्त परिवार, व्यापारिक संगठनों एवं समाज के प्रबुद्धजनों में अपार हर्ष व्याप्त है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

Editor in Chief

