इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बिल्डर ने अपनी जान दे दी. ये पूरा मामला इंदौर के पलसिया थाना इलाके का बताया जा रहा है. मृतक बिल्डर की पहचान संदीप नागर उर्फ बंटी नागर के रूप में की गई है. मृतक बिल्डर की उम्र 55 साल थी. मृतक गुलमोहर गुलमोहर क्षेत्र के निवासी थे. बिल्डर द्वारा आत्महत्या की खबर शहर के बिल्डर कारोबारियों में आग की तरह फैल गई.
संदीप नागर की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. मृतक के शव को एमवाय हॉस्पिटल की मर्चुरी में रखवाया गया है. पलासिया पुलिस के मुताबिक, संदीप ने पलासिया स्थित अपने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या की. शाम 5 बजे उनके परिजनों को इसकी जानकारी लगी, जिसके बाद उन्हें उनके ऑफिस से अस्पताल ले जाया गया. बाद में पुलिस को मामले की जानकारी मिली.
पुलिस खंगाल रही ऑफिस में लगे सीसीटीवी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. साथ ही ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. घटना से पहले उनसे कौन-कौन लोग मिलने आए थे? पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है. पुलिस उनके कारोबार से जुड़े लोगों और परिजनों से भी पूछताछ करेगी.
कुछ समय से संदीप की सेहत खराब थी
बताया जा रहा है कि संदीप नागर ने शहर के बायपास क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में बिल्डरों और कारोबारियों के साथ कॉलोनी और प्रॉपर्टी में निवेश किया था. पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य भी खराब चल रहा था. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. इस केस में जो भी सबूत पुलिस को मिलेंगे, उसके अनुसार, पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है. वहीं संदीप के बारे में जानकारी मिलने के बाद कई बिल्डर और कारोबारी एमवाय अस्पताल पहुंचे.
यह भी पढ़ें: Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट
यह भी पढ़ें: 17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

Editor in Chief

