Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया
    Featured

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260927 WA0050
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा सम्माननीय सदस्यों के बहुप्रतीक्षित भूमि आवंटन प्रक्रिया में लंबे समय से बने गतिरोध दूर करने के लिए रविवार 27 सितंबर 2026 को तिलक भवन के सभागार में पत्रकार गृह निर्माण समिति मर्यादित, कोरबा व जमीन आवंटन के हितग्राही सदस्यों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वर्ष 2009 से 2026 तक सदस्यों को जमीन न मिल पाने और लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे सदस्यों (पत्रकारों) की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से इस बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने बताया कि 110 सदस्यों को प्रथम चरण में भूमि आवंटित की गई थी। बाद में शेष 14 प्लाट के लिए नए सदस्यों के बीच लॉटरी पद्धति से 14 सदस्यों को जमीन आवंटित किया गया। अगले चरण में 30 अन्य सदस्यों भूमि आवंटन की प्रक्रिया से जोड़ा गया था।

    IMG 20260927 WA0053

    वर्तमान में समस्या तब उत्पन्न हुई जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) के मापदंडों के विपरीत कार्य होने के कारण पूर्व में जमा कराया गया नक्शा विभाग द्वारा अस्वीकृत कर वापस कर दिया गया। लीज एग्रीमेंट और पूर्व में कराए गए विकास कार्य बिना TNCP की अनुमति के होने के कारण वर्तमान नियमानुसार अमान्य माने जा रहे हैं। अब सभी 154 सदस्यों के सर्वसम्मति से ही आगे की प्रक्रिया पूर्ण होगी। विवादों को सुलझाने और सभी पक्षों की सहमति से आगे बढ़ने के लिए संयुक्त समिति का गठन किया गया।

    IMG 20260927 WA0051

    बैठक के अंत में दोनों संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह हमारा इन-हाउस मामला है और इसे हम आपस में बैठकर ही सुलझाएंगे। सभी सदस्यों से निवेदन किया गया कि बैठक में जो भी निर्णय हो, उसे स्वीकार करें ताकि भूमि आवंटन की प्रक्रिया बिना किसी कानूनी अड़चन के जल्द पूरी की जा सके।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    विभाग की शर्तें और कानूनी अड़चनें

    बैठक में सामने आए जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 में भूमि आवंटन और 2011 में कलेक्टर व संस्था के बीच रजिस्ट्री निष्पादित हुई थी, जिसमें TNCP की एनओसी अनिवार्य शर्त थी। मई 2026 में TNCP में दिए गए आवेदन पर 17 बिंदुओं का नोटिस मिला था, जिसका जवाब और नया नक्शा प्रस्तुत किया गया। TNCP अधिकारियों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण, LIG/EWS/BPL के लिए आरक्षित भूमि तथा अन्य मापदंडों को पूरा करने के बाद ही नया नक्शा पास हो सकेगा। यदि सभी 154 सदस्य सहमत होकर संशोधित नक्शा पास कराते हैं, तो विभाग 3-4 दिनों के भीतर NOC जारी कर आगे भेज देगा।

    समाधान के लिए प्रस्तावित तीन विकल्प

    IMG 20260927 WA0052

    बैठक में भूमि आवंटन समस्या से उबरने के लिए TNCP के अधिकारी से हुए चर्चा के आधार पर तीन विकल्प बताएं गए हैं जिसमें…
    1.लीज के आधार पर निवास: सदस्य अपनी वर्तमान स्थिति के अनुसार ही रहें, बिना इंडिविजुअल रजिस्ट्री के निवास करें और भविष्य में शासकीय नियमितीकरण नीति का इंतजार करें।
    2. संशोधित नक्शा और क्षेत्रफल में समायोजन: TNCP के नियमानुसार नया नक्शा स्वीकृत कराया जाए। हालांकि सड़कों और सार्वजनिक आरक्षण के कारण प्रत्येक भू-खंड (प्लॉट) का क्षेत्रफल थोड़ा कम (उदा. 1700 वर्ग फीट से घटकर लगभग 1600 वर्ग फीट) हो सकता है।
    3. 30 सदस्यों के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया:  पहले चरण के 124 सदस्यों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत, भविष्य में अतिरिक्त भूमि प्राप्त होने पर शेष 30 सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटन दिया जाए।

    एकजुटता और आगे की राह

    बैठक के अंत में दोनों संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों से व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया गया। यह सुझाव दिया गया कि 124 या 30 सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव किए बिना सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाए ताकि बहुप्रतीक्षित भूमि आवंटन को कानूनी रूप से पूरा किया जा सके।

    यह भी पढ़ें :  अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    समाधान के लिए संयुक्त समिति का गठन

    बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जमीन आवंटन मुद्दे के सर्वमान्य समाधान के लिए प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी, पत्रकार गृह निर्माण समिति, मर्यादित की कार्यकारिणी, वरिष्ठ सदस्य श्री मो. सादिक शेख और नए 30 सदस्यों में से 5 प्रतिनिधियों श्री हीरा राठौर, श्री कैलाश यादव, श्री राजेश कुमार, श्री दीपक गुप्ता व श्री मोतीलाल नायक की एक संयुक्त समिति बनाई गई है।

    आगामी कार्य योजना

    नए 30 सदस्यों द्वारा चुने गए 5 प्रतिनिधि उक्त सभी नए सदस्यों से चर्चा करेंगे और आगामी गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे प्रेस क्लब सभागार में होने वाली संयुक्त समिति की बैठक में अपना मसौदा प्रस्तुत करेंगे।

    यह भी पढ़ें: 17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    यह भी पढ़ें: कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    यह भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026

    राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 27, 2026

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,525 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में- 🔊 निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में…

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.