Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए पूरा मामला
    Featured

    बिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए पूरा मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n726707724178930334862574f5e1668c56c9e0c4488f241d92714d050bf7050fd6f374dc13eb89e65ac72c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भरतपुर/स्वराज टुडे: कहानी भरतपुर की गीता कॉलोनी से शुरू होती है. बताया जाता है कि वहां एक किराए के मकान में आईपीएस अफसर का परिवार रहता है. पिछले कुछ दिनों से भानुप्रताप अपनी बेटी के साथ यहीं थे. खबर मिली कि पत्नी पूजा बिहार से भरतपुर आ रही हैं, तो वो शहर छोड़कर निकल गए.

    पूजा जब ससुराल पहुंचीं तो करीब एक घंटे तक कुंडी खटखटाती रहीं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. थक हारकर वो विजय नगर में रहने वाली अपनी ननद के घर गईं, वहां भी कहानी वही रही.

    दरवाजा बंद ही रहा,थाने में कटी रात

    दो जगहों से मायूस होने के बाद पूजा सीधे मथुरा गेट थाने पहुंच गईं. उन्होंने लिखित में अपनी बात रखी. मौके पर मौजूद एसएचओ ने भानुप्रताप सिंह को फोन लगाया, बात भी हुई, लेकिन अंत में पुलिस ने कहा कि यह पति-पत्नी का निजी विवाद है, इसमें तुरंत केस नहीं हो सकता. यह सुनकर पूजा थाने में ही बैठ गईं और देर रात तक वहीं रहीं.

    2015 के प्यार की कहानी, अब बेटी पर आकर अटकी

    जानकारी के मुताबिक पूजा और भानुप्रताप की लव स्टोरी 2015 में एक कार्यक्रम से शुरू हुई थी. घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दोनों ने 16 जनवरी 2016 को शादी कर ली. बताया जाता है कि पूजा तब भरतपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं. उन्हीं दिनों भानुप्रताप यूपीएससी की तैयारी में जुटे थे. मेहनत रंग लाई और वो आईपीएस बन गए. अब पूजा का कहना है कि नौकरी के बाद कुछ साल सब ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों में खटास आ गई. अब नौबत यहां तक आ गई है कि 6 साल की बेटी को लेकर खींचतान है और दोनों आमने-सामने हैं.

    यह भी पढ़ें :  कैट बिलासपुर ने किया तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार; सर्वसम्मति से अनिल सिंह ठाकुर (राजा) बने तखतपुर के सयोंजक 

    बेटी को लेकर विवाद ने बढ़ाई परेशानी

    पूजा का आरोप है कि उन्हें बेटी से दूर किया जा रहा है और पति बच्ची को अपने पास रखना चाहते हैं. इसी वजह से वह भरतपुर पहुंचीं और पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की. बता दें कि भानुप्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं, जबकि उनका परिवार भरतपुर में रहता है. वहीं, पूजा मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के तिवारी का वास की रहने वाली हैं. फिलहाल यह मामला पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का है और पुलिसवाले के इस मामले से पुलिस अभी दूर खड़ी है.

    कौन हैं भानुप्रताप सिंह?

    बिहार के खगड़िया में बतौर एसपी तैनात आईपीएस भानु प्रताप सिंह के पारिवारिक विवाद से इतर उनकी वर्दी का प्रोफाइल भी काफी दमदार रहा है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले भानु ने हिंदी साहित्य से पढ़ाई कर UPSC तक का सफर तय किया है और बाहुबली विधायक के भाई पर कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में भी रहे हैं.

    फतेहपुर सीकरी से UPSC तक का सफर

    भानु प्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं. उन्होंने हिंदी साहित्य में मास्टर्स (M.A.) किया है. उनकी सबसे बड़ी खासियत उनका लगातार UPSC पास करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2018 से 2020 तक लगातार तीन बार UPSC परीक्षा पास की और 2021 में IPS बने. IPS बनने के बाद भानु प्रताप सिंह की पहली बड़ी पोस्टिंग मुजफ्फरपुर में टाउन ASP के रूप में हुई थी. वहां से वो दानापुर में ASP रहे और फिलहाल खगड़िया में बतौर SP तैनात हैं.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    बाहुबली के भाई पर कसा था शिकंजा

    पटना जिले के दानापुर में उनका कार्यकाल बेहद यादगार रहा है. यहां ASP रहते हुए उन्होंने दिसंबर 2024 में बड़ी कार्रवाई की थी. उन्होंने बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव का आत्मसमर्पण करवाया था. रीतलाल यादव के भाई पर शिकंजा कसने की इस कार्रवाई के बाद वो बिहार पुलिस में काफी चर्चा में आए थे.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,933 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026

    फिरोजाबाद-टूंडला/स्वराज टुडे: महान संत बाबा नीब करौरी महाराज की जन्मस्थली अकबरपुर स्थित पैतृक संपत्ति का…

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.