छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा श्री संतोष शर्मा जी के छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने उनसे सौजन्य भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि श्री संतोष शर्मा जी ने अपने कार्यकाल के दौरान सहज एवं सरल व्यक्तित्व, अनुशासन, निष्पक्षता तथा न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से न्यायिक क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके द्वारा किए गए निष्पक्ष एवं संवेदनशील न्यायदान के लिए उन्हें कोरबा सदैव सम्मान एवं आत्मीयता के साथ याद रखेगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति के रूप में श्री संतोष शर्मा जी का चयन कोरबा के लिए भी गौरव का विषय है। विश्वास है कि वे अपनी विद्वता, अनुभव एवं निष्पक्ष न्यायिक दृष्टिकोण से उच्च न्यायालय में भी न्याय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने उनके उज्ज्वल न्यायिक भविष्य की कामना करते हुए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यह भी पढ़ें: SBI में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026
















