Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 25, 2026

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल…अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग
    Featured

    श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल…अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260909 201422 2585
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं महापौर संजू देवी राजपूत होंगे मुख्य अतिथि

    कोरबा/स्वराज टुडे: श्री सप्तदेव मंदिर, कोरबा में श्री भादी अमावस्या उत्सव की पूर्व संध्या पर इस वर्ष भक्ति, संस्कृति और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं कृष्णा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित ख्यातिप्राप्त कवि एवं कवयित्री इस साहित्यिक संध्या में अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर एवं मंत्रमुग्ध करेंगे।

    कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल एवं नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके साथ कोहड़िया क्षेत्र के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, अग्रवाल सभा कोरबा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, श्री राजेन्द्र अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा कोरबा के वर्तमान अध्यक्ष श्री बजरंग अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

    जागरण की परंपरा को इस वर्ष मिला साहित्यिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री भादी अमावस्या की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष पारंपरिक रूप से जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष आयोजन को एक नया एवं विशेष स्वरूप प्रदान करते हुए जागरण के स्थान पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित करने का अभिनव निर्णय लिया गया है।

    मंदिर की पावन भूमि पर धर्म और अध्यात्म के साथ साहित्य, संस्कृति, राष्ट्रभावना एवं मनोरंजन का यह अनूठा संगम कोरबा के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। आयोजन को लेकर नगरवासियों, श्रद्धालुओं एवं साहित्यप्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में जुटेंगे राष्ट्रीय स्तर के बाल रोग विशेषज्ञ, 23 से 25 अक्टूबर तक होगा छत्तीसगढ़ स्टेट PEDICON 2026, कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए 23 अक्टूबर को विशेष हेल्थ वर्कशॉप

    देश के विभिन्न राज्यों के ख्यातिप्राप्त कवि करेंगे काव्य-पाठ

    अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता देश के विभिन्न अंचलों से आए सुप्रसिद्ध कवि एवं कवयित्रियों की प्रस्तुतियां होंगी।

    कार्यक्रम में सूरत (गुजरात) की प्रसिद्ध कवयित्री एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका (सांस्कृतिक) सुश्री सोनल जैन, सूरत के श्री विमल सोनी, जबलपुर (मध्यप्रदेश) के इंजीनियर श्री विनोद नयन, इटारसी के श्री बृजकिशोर पटेल, भरतपुर (राजस्थान) के श्री जय कुमार ‘जय’ तथा कोरबा की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. अंजना सिंह अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

    इन रचनाकारों की प्रस्तुतियों में हास्य, व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार, संवेदना, सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्रभक्ति के विविध रंग देखने-सुनने को मिलेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों और साहित्यिक पृष्ठभूमि से आए कवियों की रचनाएं निश्चित रूप से श्रोताओं को कभी गुदगुदाएंगी, कभी भावुक करेंगी और कभी राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक चेतना से ओतप्रोत करेंगी।

    सायं 7 बजे से धार्मिक आयोजन एंव कवि सम्मेलन

    श्री सप्तदेव मंदिर परिसर में आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर एवं आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं साहित्यप्रेमियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बैठने, आवागमन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

    इसी अवसर पर सायं 7 बजे से मां श्री राणी सती दादी का मेहंदी उत्सव, पगधोई एवं ज्वारा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा।

    इस प्रकार श्री सप्तदेव मंदिर में एक ही दिन भक्ति की भावधारा, संस्कृति की सुगंध और साहित्य की सरिता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड 'बाघा' की रही अहम भूमिका

    कोरबा के लिए यादगार बनेगा यह आयोजन

    श्री सप्तदेव मंदिर परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक एकता को जोड़ने वाला एक विशिष्ट सांस्कृतिक आयोजन है। मंदिर की पवित्र एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच देश के विभिन्न क्षेत्रों के रचनाकारों की काव्य प्रस्तुतियां इस संध्या को विशेष एवं यादगार बनाने जा रही हैं।

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक मोदी एवं श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त नगरवासियों, श्रद्धालुओं, समाज के सभी वर्गों तथा साहित्यप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे 10 सितंबर को सपरिवार श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचें, मां श्री राणी सती दादी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागी बनें तथा विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर से आए सुप्रसिद्ध कवियों की काव्य प्रस्तुतियों का आनंद उठाएं।

    श्री सप्तदेव मंदिर की पावन धरती पर भक्ति के साथ कविता का यह विराट उत्सव कोरबा की सांस्कृतिक स्मृतियों में एक नई और अविस्मरणीय पहचान बनाने जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा के आगे बेबस हुईं पॉवरफुल विशालकाय JCB क्रेनें, 2 दिन तक कई कोशिशों के बावजूद नहीं हिली मूर्ति, इस चमत्कार के आगे विज्ञान भी हुआ फेल

    यह भी पढ़ें: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, पति बोला- ‘कोई अफ़सोस नहीं, जेल से निकलकर उसके शुगर डैडी को भी मारूंगा’…जानिए किसे कहते हैं शुगर डैडी

    यह भी पढ़ें: SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कार की कमान खुद संभाली और घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 25, 2026

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,037 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा: प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

    October 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा। जिले के रजगामार क्षेत्र में घटित अत्यंत निंदनीय और जघन्य घटना…

    Korba: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक, फिर सवालों के घेरे में इलेक्ट्रिक वाहन!

    October 24, 2026

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.