Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां
    Featured

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260907 WA0075
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कोरबा में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां तेज

    कोरबा/स्वराज टुडे:  आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी श्री जगदीशरामू रोहरा, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, जिला प्रभारी श्री अनिल केशरवानी, जिला सह प्रभारी श्री बृजेंद्र शुक्ला व महापौर संजूदेवी राजपूत की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यशाला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी सेवा संकल्प उत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं राज्यगीत के साथ कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत की गई। मंच संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा ने किया।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा हैं – रामू जगदीश रोहरा

     

    IMG 20260907 WA0075रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा समाज सेवा, मानव सेवा और राष्ट्र सेवा है। भाजपा की राज्य और केंद्र सरकारें इसी विचारधारा को आधार बनाकर जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्वजों ने जिस विचारधारा और सिद्धांतों की नींव रखी है, उसी मार्ग पर आज पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक बार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी एवं उनके विचारों से संबंधित पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए। इसमें कार्यकर्ताओं के दायित्व, समाज के प्रति उनकी भूमिका और राष्ट्रसेवा के लिए किए जाने वाले कार्यों की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता के पास पुस्तक पढ़ने का समय नहीं है, तो आज के डिजिटल युग में मोबाइल और गूगल के माध्यम से भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं विचारों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि अंत्योदय योजना से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना तक, केंद्र सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी और विशेषकर Gen-Z के युवाओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जरूर दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और प्रभाव लगातार मजबूत हुआ है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    सेवा, सुशासन और जनभागीदारी का संकल्प है ‘सेवा संकल्प अभियान’ – लखनलाल देवांगन

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के महत्वपूर्ण पड़ाव को जनभागीदारी और सेवा भावना के साथ मनाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल उपलब्धियों को बताने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का व्यापक प्रयास है।

    सेवा संकल्प अभियान’ में दिखेगा सेवा और समर्पण का महासंकल्प: गोपाल मोदी

    जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कुल नौ प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पहला ‘आशीर्वाद’, दूसरा ‘21 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, तीसरा ‘नमो सेवा गाथा’, चौथा ‘आंगन उत्सव’, पांचवां ‘कहानी बदलाव की’, छठवां ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, सातवां ‘सेवा ज्योति यात्रा’, आठवां ‘सेवा मेरा योगदान’ और नौवां ‘जन सेवक महाकुंभ’ शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों के लिए संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और मिल-जुलकर इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करना है। गोपाल मोदी जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लंबे समय से राष्ट्रसेवा को अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्षों तथा केंद्र में प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्षों से देश की सेवा की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया है और इस संकल्प को साकार करने में हम सभी को अपना योगदान देना है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 31 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान – अनिल केशरवानी

    जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने कार्यशाला में बताया गया कि सेवा संकल्प उत्सव का शुभारंभ 17 सितंबर से होगा। अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जनभागीदारी एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले के प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, राष्ट्र और जनकल्याण के संकल्प में सहभागिता की जाएगी। इसके साथ ही स्कूलों में राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    गांव-गांव पहुंचेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा – बृजेन्द्र शुक्ला

    IMG 20260907 WA0074

    जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कहां कि सेवा संकल्प उत्सव के दौरान गांव-गांव ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं जनसरोकार की भावना को मजबूत किया जाएगा।

    मंचस्त अतिथियों में प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व विधायक रामदयाल उईके, नगर पंचायत छुरीकला अध्यक्ष पदमिनी प्रीतम देवांगन, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पालिका बांकीमोंगरा अध्यक्ष सोनी झा, अशोक बाई कंवर, माधुरी देवी कंवर एवं शोभा जगत सहित भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    यह भी पढ़ें: Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    यह भी पढ़ें: SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 7, 2026

    हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    September 7, 2026

    Indore: सड़क हादसे में 32 में वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, शव को सीने से लगाकर बिलख- बिलखकर रोता रहा पति

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,913 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,373 Views
    Don't Miss

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 100 सीटर कन्या छात्रावास पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती शारदा…

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.