Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
    Featured

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260904 WA0053
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने सहभागिता कर श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप एवं उनके आदर्श जीवन को स्मरण किया।

    motion photo 6803044698479449700

    इस अवसर पर बी. के. बिंदु दीदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण श्रेष्ठ संस्कारों, पवित्रता, प्रेम, शांति, सत्यता और दिव्य गुणों के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में पवित्रता, प्रेम, सद्भावना एवं श्रेष्ठ कर्मों को अपनाना चाहिए।

    motion photo 1682457125836803742

    बी. के. रुक्मणी दीदी ने कहा कि जन्माष्टमी का वास्तविक संदेश अपने अंदर के नकारात्मक विचारों एवं विकारों को समाप्त कर दिव्य गुणों को जागृत करना है। जब मनुष्य अपने विचारों को श्रेष्ठ बनाकर परमात्मा से जुड़ता है और राजयोग एवं आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाता है, तब उसका जीवन सुख, शांति एवं आनंद से भर जाता है।

    motion photo 8667765748251378112

    कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी एवं सुंदर सजावट ने सभी का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं जन्मोत्सव की झांकी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात उपस्थित भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक रास एवं गस्बा में भाग लिया और उमंग एवं आनंद के साथ जन्माष्टमी पर्व को यादगार बनाया।

    इस अवसर पर सभी भाई-बहनों ने सामूहिक रूप से प्रकृति को योग के माध्यम से सकाश दिया। प्रकृति में शांति, पवित्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा पर्यावरण संतुलित एवं सुंदर बना रहे, इसके लिए विशेष योगाभ्यास किया गया। साथ ही दिवंगत आत्माओं के लिए भी योग करते हुए उन्हें शांति एवं शक्ति का सकाश लिया गया। सभी ने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्राप्त हो तथा उनके परिवारजनों को शक्ति एवं धैर्य मिले।

    यह भी पढ़ें :  स्मार्ट मीटर, बिजली बिल में बढ़ोतरी और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल ने कहा- लूट रही सरकार, अगले चुनाव में जनता देगी करारा जवाब

    इसी अवसर पर कोरबा के सप्त देव मंदिर में भी ब्रह्माकुमारीज द्वारा वैतन्य सथा-कृष्ण की मनमोहक झांकी लगाई गई। चैतन्य राधा-कृष्ण के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। झांकी के माध्यम से पवित्रता, प्रेम, दिव्यता एवं श्रेष्ठ संस्कारों का सुंदर संदेश दिया गया।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उपक्रम एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन जी तथा सप्त देव मंदिर के ट्रस्टी श्री अशोक मोदी जी सहित अनेक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों ने चैतन्य राधा-कृष्ण की झांकी का दर्शन किया और ब्रह्माकुमारीज द्वारा दिए जा रहे आध्यात्मिक संदेश की सराहना की।

    ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित इस आयोजन में उत्सव के साथ-साथ आध्यात्मिकता, पवित्रता, प्रेम, शांति, प्रकृति संरक्षण एवं आत्मिक शक्ति का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम में उमंग, उत्साह, भाईचारे एवं आध्यात्मिक आनंद का वातावरण बना रहा। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों को अपने जीवन में धारण करने तथा समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भावना का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

    यह भी पढ़ें:एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा 

    यह भी पढ़ें: टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    यह भी पढ़ें: Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,910 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,370 Views
    Don't Miss

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण…

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.