Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा
    Featured

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260904 WA00681
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: हृदय रोगियों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक का परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनकेएच कोरबा में नियमित रूप से विशेष कार्डियक सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रायपुर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने कार्डियक कैंप में 70 से अधिक मरीजों की जांच की। मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार की सलाह दी गई। हृदय रोग संबंधी गंभीर शिकायतों वाले मरीजों की आवश्यक उपचार प्रक्रियाएं भी की गईं।

    एनकेएच में पिछले दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति संतोषप्रद बनी हुई है। कुछ मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी के बाद छुट्टी दे दी गई है। डिस्चार्ज के दौरान मरीजों को दवाओं, आवश्यक सावधानियों और फॉलोअप की जानकारी भी दी गई।

    500 से अधिक एंजियोग्राफी और 300 से ज्यादा एंजियोप्लास्टी

    एनकेएच कोरबा में अब तक 500 से अधिक एंजियोग्राफी और 300 से अधिक एंजियोप्लास्टी की जा चुकी हैं। इसके अलावा 2 हजार से अधिक लोगों ने सीने में दर्द, सांस फूलने, धड़कन की अनियमितता सहित विभिन्न हृदय संबंधी समस्याओं की जांच और चिकित्सकीय परामर्श लिया है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ आधुनिक कार्डियक जांच एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। चिकित्सकों के अनुसार हृदय संबंधी बीमारी में समय पर जांच और उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। सीने में दर्द, सांस फूलना, असामान्य थकान या धड़कन की अनियमितता जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है। एनकेएच में विशेषज्ञ परामर्श के साथ एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी प्रक्रियाओं की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी भी कम हुई है। इससे समय के साथ-साथ पैसे की बचत भी हो रही है।

    यह भी पढ़ें :  टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    9 सितंबर को डॉ. एस.एस. मोहंती देंगे परामर्श

    एनकेएच में विशेषज्ञ कार्डियक सेवाओं का क्रम जारी है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.एस. मोहंती 9 सितंबर को एनकेएच कोरबा में मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय संबंधी समस्या, सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन की अनियमितता अथवा अन्य कार्डियक शिकायतों वाले मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह का लाभ ले सकते हैं। एनकेएच प्रबंधन के अनुसार अस्पताल का उद्देश्य हृदय उपचार की आधुनिक सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक उपचार मिल सके तथा गंभीर हृदय रोगों के उपचार के लिए उन्हें दूर-दराज के शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

    यह भी पढ़ें: टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    यह भी पढ़ें: गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    यह भी पढ़ें: Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,370 Views
    Don't Miss

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में श्रीकृष्ण…

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

    September 4, 2026

    टीचर्स डे के अवसर पर MJM हॉस्पिटल ने पेश किया विशेष हेल्थ चेकअप पैकेज 5 से 10 सितंबर तक, फूल बॉडी चेकअप महज 1400 में

    September 4, 2026

    आईटीआई कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.