Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: सोनालिया ब्रिज पर बढ़ते जाम से जनता त्रस्त, अब कोरबा में मेट्रो की मांग का समय : धनेश कुमार सिंह
    Featured

    Korba: सोनालिया ब्रिज पर बढ़ते जाम से जनता त्रस्त, अब कोरबा में मेट्रो की मांग का समय : धनेश कुमार सिंह

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260830 101607 7763
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: सोनालिया ब्रिज ओवरब्रिज पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से कोरबा की जनता बुरी तरह त्रस्त हो गई है। सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण आम नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अनावश्यक समय गंवाना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं आम नागरिकों पर पड़ रहा है।

    शहर के जाने माने अधिवक्ता एवं समाज सेवी धनेश कुमार सिंह समय समय पर जन मानस की समस्याओं को उठाते रहे हैं। इस बार उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली को लेकर शासन प्रशासन और राजनीतिक पार्टियों का ध्यान आकर्षित किया है।

    उन्होंने कहा कि कोरबा एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है और यहां लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान यातायात एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। सोनालिया ब्रिज पर रोजाना दिखाई देने वाला जाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब कोरबा को स्थायी और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता है।

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने मांग की है कि कोरबा शहर में मेट्रो अथवा मेट्रो-नियो जैसे आधुनिक मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विशेषज्ञ एजेंसी के माध्यम से कोरबा शहर तथा आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों का यातायात सर्वे कराकर मेट्रो परियोजना की व्यवहार्यता का अध्ययन कराया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कोरबा की बढ़ती यातायात समस्या का दीर्घकालीन समाधान नहीं खोजा गया तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। मेट्रो जैसी आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और नागरिकों को तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि कोरबा के विकास की योजना केवल आज की जरूरतों को देखकर नहीं, बल्कि अगले 20–30 वर्षों की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई जाए। सोनालिया ब्रिज पर बढ़ता जाम भविष्य के लिए एक चेतावनी है।

    उन्होंने पुनः मांग की है कि कोरबा में मेट्रो/मेट्रो-नियो या अन्य आधुनिक मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की व्यवहार्यता का तत्काल अध्ययन कराया जाए और इस दिशा में ठोस पहल शुरू की जाए।

    यह भी पढ़ें: Raipur: राज्य खेल अलंकरण समारोह सम्पन्न; कोरबा के 42 किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला खेल शिखर, खेल गौरव एवं खेल अंकुर अलंकरण पुरस्कार; किकबॉक्सर्स को मिली पांच लाख से अधिक की नगद राशि

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: आधी रात को दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026

    Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    यूपीआई आज करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन जितना…

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.