Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Bilaspur: आधी रात को दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    Bilaspur: आधी रात को दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260829 075014 4300
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट के बाद शुरू हुआ विवाद शुक्रवार देर रात हिंसक झड़प में बदल गया. सिटी कोतवाली इलाके में दो पक्षों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया. कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबक गए.

    थाने से लेकर दुकानों तक तोड़फोड़

    उपद्रवियों ने कोतवाली थाने के साथ ही आसपास के घरों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की. बता दें, पथराव इतना तेज था कि पुलिस को हालात संभालने में मशक्कत करनी पड़ी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. इस दौरान पथराव में तारबाहर थाना प्रभारी (TI) रवि तिवारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

    मुंगेली और जांजगीर से बुलाया गया अतिरिक्त बल

    तनाव बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने तुरंत आसपास के जिलों से मदद मांगी. मुंगेली और जांजगीर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई. हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहे और खुद स्थिति पर नजर बनाए रखी. दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए.

    फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    फिलहाल, पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस ने साफ कहा है कि उपद्रव और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए वीडियो फुटेज और सीसीटीवी की मदद ली जा रही है.

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. पुलिस ने यह भी कहा है कि भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी कार्रवाई होगी.

    क्या है पूरा मामला?

    बिलासपुर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में दो समुदायों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले गया. शुरुआत में हुई कहासुनी और गाली-गलौज ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया. पथराव के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों को चोटें आईं. घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया. खबर मिलते ही मौके पर आला अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दोनों पक्षों को अलग-अलग किया.

    यह भी पढ़ें: Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    यह भी पढ़ें: शादी के प्रलोभन में मर्यादा लांघती लड़कियां, इसके बाद रेप के आरोप से बर्बाद होती लड़कों की जिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में फिर एक युवक हुआ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल गिरवी रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026

    योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,933 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    प्रतिनियुक्ति-अटैचमेंट हटाने की कवायद के बीच रायगढ़ शिक्षा विभाग में जमे शिक्षक-कर्मचारी, शासन के आदेशों…

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.