Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?
    Featured

    New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72481523917878515943942867f6c7800bd5a8e045eb81c08414a98fb525e4d5bb4fde5f1d84db42091e3b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: क्षाबंधन के मौके पर देश के कई राज्यों की सरकारों ने महिलाओं और छात्राओं के लिए अलग-अलग राहत और सुविधाओं का ऐलान किया है. कहीं बहनों को भाइयों तक पहुंचने के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है, तो कहीं महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता की किस्त पहले ही ट्रांसफर कर दी गई है।

    कुछ राज्यों ने महिला कर्मचारियों और कामगारों के लिए भी विशेष आर्थिक सहायता जारी की है. आइए जानते हैं, रक्षाबंधन पर किस राज्य में महिलाओं को क्या सौगात मिली है.

    उत्तर प्रदेश में एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा का तोहफा

    उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है. खास बात यह है कि महिला के साथ एक सहयोगी भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा.

    सरकार ने महिलाओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को विशेष निर्देश दिए हैं. रक्षाबंधन पर लखनऊ परिक्षेत्र में 979 एसी और साधारण बसें चलाने की जानकारी दी गई है. इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी शुरू की गई है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की शुरुआत की है. इसके तहत पात्र महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे. सरकार के अनुमान के मुताबिक रोजाना करीब 88,438 महिला यात्रियों को इसका लाभ मिल सकता है.

    दिल्ली में महिलाओं को लक्ष्मी योजना की सौगात

    दिल्ली में रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ देना शुरू कर दिया गया है. तालकटोरा स्टेडियम में करीब 5,000 पात्र महिलाओं को योजना की पहली किस्त के फाइनल वेरिफिकेशन और स्वीकृति पत्र दिए गए. इनमें करीब 2,500 महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचीं.

    सरकार के मुताबिक, योजना के तहत 2,500 रुपये की पहली किस्त 1 सितंबर से लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के जरिए पहुंचनी शुरू होगी. योजना के लिए करीब 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है. पहले चरण में करीब 5,000 महिलाओं की जांच और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पात्र पाया गया है. सरकार का लक्ष्य योजना का लाभ करीब 17 लाख महिलाओं तक पहुंचाना है.

    यह भी पढ़ें :  कांति हत्याकांड: बदहाल सिस्टम के चलते शव की दुर्गति, देर रात 11 बजे किया गया अंतिम गया संस्कार, उधर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    दिल्ली में महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा हेतु सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, बालिकाओं को साइकिल देने वाली विद्या वाहिनी योजना, महिला उद्यमियों के लिए बिना गारंटी ऋण और बेटियों के आर्थिक भविष्य को मजबूत करने वाली लखपति बिटिया योजना भी चलाई जा रही है.

    बिहार में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

    बिहार में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के आदेश के मुताबिक 27 और 28 अगस्त 2026 को निगम की सभी बसों में महिलाएं और छात्राएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी.

    यह सुविधा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया के छह क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत संचालित बसों में लागू रहेगी। इन कार्यालयों के अधीन कुल 19 प्रतिष्ठानों की बसों में महिलाएं और छात्राएं मुफ्त सफर कर सकेंगी.

    झारखंड में महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये

    झारखंड सरकार ने रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त की किस्त जारी कर दी है. इसके तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित DBT के जरिए 2,500 रुपये भेजे गए हैं. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत 18 अगस्त 2024 को हुई थी.

    पंजाब में सत्कार सखियों को 52.20 करोड़ का तोहफा

    पंजाब में रक्षाबंधन के मौके पर 1.37 लाख सत्कार सखियों को कुल 52.20 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई है. सरकार के मुताबिक अब तक इस योजना के तहत 76.11 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है.

    इनमें से 68.06 लाख महिलाओं के खातों में 2,381 करोड़ रुपये पहले ही ट्रांसफर किए जा चुके हैं. राज्य सरकार ने योजना से एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: पेपर लीक रोकने के लिए UPSC जैसा बनाए सिस्टम...NTA को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    मध्य प्रदेश में लाडली बहना की मिलेगी अगली किस्त

    मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी की गई है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. शुरुआत में यह राशि 1,000 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह किया गया.

    रक्षाबंधन जैसे विशेष मौकों पर नियमित किस्त के अलावा अतिरिक्त शगुन राशि भी दी जाती रही है. इस बार 250 रुपये की अतिरिक्त राशि के साथ महिलाओं को कुल 1,750 रुपये की सहायता मिल रही है. इसके अलावा भोपाल में रक्षाबंधन के दिन सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी.

    हरियाणा में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात

    हरियाणा में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है. यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी.

    महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा राज्य के भीतर यात्रा के साथ-साथ दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली बसों में भी मान्य रहेगी.

    ओडिशा में महिलाओं की मिलेगी 5,000 रुपये की किस्त

    ओडिशा में रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को दो बड़ी राहत दी गई हैं. 27 अगस्त को राज्य के प्रमुख शहरों में चलने वाली आम बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई. यह सुविधा भुवनेश्वर, कटक, पुरी, राउरकेला, संबलपुर, ब्रह्मपुर और केंदुझर में लागू रही.

    इसके अलावा राज्य सरकार सुभद्रा योजना की पांचवीं किस्त भी जारी कर रही है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को सालाना 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे दो बराबर किस्तों में भेजा जाता है. रक्षाबंधन पर पहली 5,000 रुपये की किस्त और दूसरी 5,000 रुपये की किस्त 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है.

    राजस्थान में आंगनबाड़ी कर्मियों को राखी की सौगात

    राजस्थान में रक्षाबंधन के मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिनों को आर्थिक सहायता दी गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पात्र महिला कर्मियों के बैंक खातों में 1,100-1,100 रुपये ट्रांसफर किए हैं. सरकार ने इस मद में कुल 14.65 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

    यह भी पढ़ें :  अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    छत्तीसगढ़ में महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपए

    छत्तीसगढ़ सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की ह.। पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है.

    उत्तराखंड में दो दिन तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

    उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। 28 और 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी. सरकारी आदेश के मुताबिक यह सुविधा प्रदेश के भीतर निगम की बसों में लागू रहेगी.

    हिमाचल प्रदेश में महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा

    हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा. पहले इस अवसर पर केवल महिलाओं को छुट्टी दी जाती थी, लेकिन अब प्रदेशभर में सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश दिया गया है. इसके साथ ही 28 अगस्त को महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में प्रदेश के भीतर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. यह सुविधा सूर्योदय से सूर्यास्त तक लागू रहेगी.

    यह भी पढ़ें: Korba : अपने ही प्रतिष्ठान में कार्यरत नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय व्यवसायी गिरफ्तार , अग्रिम जमानत खारिज होने पर हुई कार्रवाई, शहर के व्यापारियों ने दी प्रतिक्रिया…

    यह भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही : अब तक 160 मौतें, 750+ लापता, 133 भारतीयों से संपर्क टूटा, अब बिहार-UP में बढ़ा खतरा !

    यह भी पढ़ें: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026

    धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के ‘जहरीले रिश्ते’ का खुलासा

    August 28, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,889 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,362 Views
    Don't Miss

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन कोरबा…

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.